Aditya Roy Kapur New Romantic Movie: आदित्य रॉय कपूर की नई म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म अनाउंस, फैंस ने की श्रद्धा कपूर को कास्ट करने की मांग
आदित्य रॉय कपूर की नई रोमांटिक मूवी, फोटो- इंस्टाग्राम
Aditya Roy Kapur New Romantic Movie: आदित्य रॉय कपूर की नई रोमांटिक फिल्म का ऐलान हो गया है. टी-सीरीज के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म को मिलाप मिलन जावेरी डायरेक्ट करेंगे. फिल्म में रोमांस, एक्शन और म्यूजिक का तगड़ा डोज देखने को मिलेगा.
Aditya Roy Kapur New Romantic Movie: आदित्य रॉय कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर नई लव स्टोरी के साथ लौटने वाले हैं. इस बार वह डायरेक्टर मिलाप मिलन जावेरी और प्रोड्यूसर भूषण कुमार के साथ हाथ मिला रहे हैं. मेकर्स का कहना है कि फिल्म में इंटेंस रोमांस के साथ दमदार एक्शन और शानदार म्यूजिक देखने को मिलेगा. हालांकि, अभी तक फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया गया है.
T-Series Announcement: पोस्ट में क्या लिखा?
View on Instagram
टी-सीरीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस प्रोजेक्ट की जानकारी दी. पोस्ट में बताया गया कि यह एक बड़े स्केल की म्यूजिकल लव स्टोरी होगी, जिसमें इमोशंस और एक्शन का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा. फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी और इसे साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
Fans Reaction: अनाउंसमेंट के बाद क्या बोले फैंस?
फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के कई रिएक्शन देखने को मिले. एक यूजर ने लिखा, "म्यूजिकल फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं." वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म में लीड एक्ट्रेस कौन होगी? अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार है." इसके अलावा कई फैंस ने मेकर्स से श्रद्धा कपूर को फिल्म में कास्ट करने की मांग भी की.



Aditya Roy Kapur And Bhushan Kumar: पहले भी साथ दे चुके हैं कई हिट फिल्में
आदित्य रॉय कपूर और भूषण कुमार की जोड़ी पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुकी है. दोनों ने 'आशिकी 2', 'मलंग', 'लूडो' और 'मेट्रो… इन दिनों' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. अब दोनों एक बार फिर नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म भी उनकी पिछली फिल्मों की तरह दमदार साबित होगी.
Aditya Roy Kapur Last Film: आखिरी बार किस फिल्म में आए थे नजर?
आदित्य रॉय कपूर आखिरी बार 'मेट्रो… इन दिनों' में नजर आए थे. अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे कई कलाकार भी थे.
अब फैंस उन्हें इस नई रोमांटिक फिल्म में एक अलग अंदाज में देखने का इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढ़े: Shraddha Kapoor: मोहित सूरी की अगली फिल्म में फिर आशिकी करेंगे श्रद्धा-आदित्य, डिटेल्स इनसाइड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









