रोज 2 पिज्जा और 3 ब्राउनी खाती थीं Sara Ali Khan, फिर ऐसे घटाया 45 किलो वजन
सारा अली खान फोटो- इंस्टाग्राम
एक वक्त था जब सारा अली खान सिर्फ पिज्जा और ब्राउनी खाया करती थी. जिससे उनका वजन काफी बढ़ गया था. अब एक्ट्रेस ने बताया कि वह क्या सब जंक खाया करती थी.
आज सारा अली खान को बॉलीवुड की फिट और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में गिना जाता है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनकी लाइफस्टाइल पूरी तरह अलग थी. हाल ही में सारा ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए बताया कि न्यूयॉर्क में पढ़ाई के दौरान उनकी खाने-पीने की आदतें बिल्कुल भी हेल्दी नहीं थीं. उस समय उनकी जिंदगी पिज्जा, ब्राउनी और जंक फूड के आसपास घूमता था.
पढ़ाई के टाइम सिर्फ पिज्जा खाती थी सारा अली खान
सारा अली खान ने कर्ली टेल्स संग बातचीत में बताया, “मैं न्यूयॉर्क में पढ़ाई करती थी. वहां एक बड़ा पिज्जा दो मीडियम पिज्जा से महंगा मिलता था, क्योंकि एक ऑफर चलता था, जिसमें अगर आप एक मीडियम पिज्जा खरीदते हैं, तो दूसरा 50 प्रतिशत छूट पर मिलता था. उस समय उन्हें यह समझ नहीं आया कि इस ऑफर का असर उनके वजन पर भी पड़ेगा.
ब्रेकफास्ट में ब्राउनी खाती थी सारा अली खान
सिर्फ पिज्जा ही नहीं, सारा की सुबह भी काफी अनहेल्दी तरीके से शुरू होती थी. अभिनेत्री ने बताया कि उनका नाश्ता अक्सर तीन चॉकलेट चिप ब्राउनी हुआ करता था. वह क्लास जाते समय रास्ते में ही उन्हें खा लिया करती थीं. सारा ने बताया कि कैफेटेरिया से क्लास तक पहुंचने में सिर्फ कुछ मिनट लगते थे, लेकिन वह पूरे रास्ते ब्राउनी खाते हुए जाती थीं.
सारा ने फिल्मों में आने से पहले किया था जबरदस्त वेटलॉस
हालांकि फिल्मों में आने से पहले सारा ने अपनी लाइफस्टाइल पूरी तरह बदल दी. केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू करने से पहले उन्होंने करीब 45 किलो वजन कम किया. इसके लिए उन्होंने रोज वर्कआउट, हेल्दी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाया.
यह भी पढ़ें: लाल साड़ी में पल्लवी सिंह ने चलाया हुस्न का जादू, नया गाना ‘सड़िया तड़िया’ रिलीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








