Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी संग सारे रिश्ते तोड़ देगा रियो, नंदिनी और करण के रिलेशनशिप में आई दरार

Updated:
विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 फोटो- ट्विटर

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में रियो सच जानने के बाद तुलसी से सारे रिश्ते तोड़ देता है. वह उसके हाथ का खाना खाने से भी इनकार कर देता है. यहां तक कि विरानी परिवार के प्रोपर्टी में भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाता है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि करण, रियो से कहता है कि वह अपनी मां नियति के पास रुके और उसके ठीक होने तक कहीं ना जाए. रियो उसकी बात मान लेता है, लेकिन उसके मन में तुलसी को लेकर गुस्सा लगातार बढ़ता रहता है.

तुलसी से सारे रिश्ते तोड़ लेता है रियो

इसी बीच तुलसी मंदिर में बैठी रियो के बारे में सोच रही होती है. तभी रियो वहां पहुंचता है. तुलसी उसे मंदिर में जूते उतारने के लिए कहती है, लेकिन रियो का गुस्सा फूट पड़ता है. वह तुलसी से सवाल करता है कि जिसने उसके पिता के साथ इतना बड़ा कदम उठाया, वह मंदिर में बैठकर पूजा कैसे कर सकती है. रियो कहता है कि वह समझ नहीं पा रहा कि कोई मां अपने बेटे के साथ ऐसा कैसे कर सकती है. वह साफ शब्दों में कह देता है कि उसे तुलसी से कोई रिश्ता नहीं रखना और वह सिर्फ अपनी मां की वजह से इस घर में रुका है. तुलसी उसकी कड़वी बातें चुपचाप सुनती रहती है.

रियो का पसंदीदा खाना बनाती है तुलसी

दूसरी तरफ नंदिनी, समीरा से माफी मांगती है कि उसने अपनी पहली शादी की सच्चाई कभी नहीं बताई. समीरा उसकी तकलीफ समझती है और उसके साथ हुई घटनाओं के लिए दुख जताती है. वहीं तुलसी खुद रसोई में जाकर रियो की पसंद का खाना बनाने लगती है, ताकि शायद उसके दिल की नाराजगी थोड़ी कम हो सके.

करण को गले लगा लेती है नियति

कुछ समय बाद नियति होश में आती है और करण से घर चलने की बात करती है. करण उसे समझाता है कि यही उसका घर है. नियति को धीरे-धीरे सब याद आने लगता है. वह डर के कारण करण को गले लगा लेती है. यह देखकर नंदिनी अंदर ही अंदर टूट जाती है. करण फिर नियति को तुलसी से मिलवाता है और वह आशीर्वाद लेती है. इसी दौरान करण और नंदिनी के रिश्ते में तनाव और बढ़ जाता है.

रियो विरानी परिवार की प्रोपर्टी को ठुकराता है

अगली सुबह नाश्ते की टेबल पर भी माहौल तनावपूर्ण बना रहता है. तुलसी सभी को बुलाकर शेयर और बराबरी के अधिकारों की बात करती है. वह बताती है कि मिहिर ने एडवोकेट तलवार से बात कर ली है और बच्चों को दिल्ली जाना होगा. तभी रियो बीच में कह देता है कि उसे किसी हिस्से या संपत्ति में कोई दिलचस्पी नहीं है. वह तुलसी पर तंज कसते हुए कहता है कि वह पैसे के जरिए उसे खरीदने की कोशिश ना करे.

यह भी पढ़ें: लाल साड़ी में पल्लवी सिंह ने चलाया हुस्न का जादू, नया गाना ‘सड़िया तड़िया’ रिलीज

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola