Welcome To The Jungle को क्यों पसंद कर रहे दर्शक? अहमद खान ने बताया सफलता का राज

Updated:
विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल कास्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

'वेलकम टू द जंगल' कॉमेडी फिल्मों के लिए दर्शकों को थिएटर तक लाने में सफल रही है. निर्देशक अहमद खान ने फिल्म की सफलता की वजह बताई और खुलासा किया कि उन्होंने अक्षय कुमार और रवीना टंडन को सालों बाद एक साथ स्क्रीन पर कैसे वापस लाया.

विज्ञापन

Ahmed Khan On Welcome To The Jungle: 'वेलकम टू द जंगल' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे समय में जब कॉमेडी फिल्मों के लिए थिएटर में दर्शक जुटाना आसान नहीं है, इस फिल्म ने लोगों का ध्यान खींचा है. अब फिल्म के निर्देशक अहमद खान ने बताया है कि उनकी फिल्म लोगों को क्यों पसंद आ रही है. साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि आखिर कई साल बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन को एक साथ पर्दे पर कैसे लाया गया.

विज्ञापन

Welcome To The Jungle Success: फिल्म लोगों को क्यों पसंद आ रही है?

अहमद खान ने कहा कि लोगों को हंसाना सबसे मुश्किल कामों में से एक है, क्योंकि हर इंसान का ह्यूमर अलग होता है. इसलिए उन्होंने फिल्म बनाते समय तय किया कि इसमें अश्लील मजाक, किसी को नीचा दिखाने वाले डायलॉग या जरूरत से ज्यादा स्लैपस्टिक कॉमेडी नहीं होगी. उनका लक्ष्य ऐसी फिल्म बनाना था, जिसे 5 साल के बच्चे से लेकर 95 साल तक के लोग साथ बैठकर देख सकें और एंजॉय कर सकें.

Akshay Kumar Raveena Tandon Reunion: अक्षय कुमार और रवीना टंडन को साथ कैसे लाए?

अहमद खान ने बताया कि अक्षय कुमार शुरू से ही इस फिल्म का हिस्सा थे. वहीं, गांव की एक मजबूत महिला के किरदार के लिए उनके दिमाग में सिर्फ रवीना टंडन का नाम था.

उन्होंने रवीना से कहा कि उन्हें और अक्षय कुमार को साथ काम किए काफी साल हो चुके हैं. दोनों उनके अच्छे दोस्त भी हैं. ऐसे में दोनों ने सोचा कि अब फिर से साथ काम करने का सही मौका है.

अहमद के मुताबिक, दोनों ने दर्शकों को कुछ नया देने के लिए फिल्म में साथ काम करने का फैसला किया. उन्होंने यह भी साफ किया कि फिल्म में दोनों के बीच जो भी सीन हैं, वे सिर्फ कहानी की जरूरत के मुताबिक रखे गए हैं.

30 से ज्यादा कलाकारों को कैसे संभाला?

फिल्म में 30 से ज्यादा कलाकार नजर आए हैं. इतने बड़े स्टारकास्ट को संभालना आसान नहीं था. इस पर अहमद खान ने बताया कि उन्होंने सभी कलाकारों को अलग-अलग ग्रुप में बांट दिया था. जैसे एक ग्रुप में गांव वाले, दूसरे में विलेन और तीसरे में बाकी किरदार शामिल थे.

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी कलाकार के लिए अलग से सीन नहीं लिखा गया. ज्यादातर सीन ऐसे बनाए गए, जिनमें लगभग सभी कलाकार एक ही स्थिति का हिस्सा थे और अपने-अपने अंदाज में रिएक्ट करते थे. इससे किसी को भी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि उसे कम स्क्रीन टाइम या कम महत्व मिला है.

Welcome To The Jungle Box Office Collection: फिल्म ने पार किया ₹180 करोड़ का आंकड़ा

image.png
Welcome to the jungle Box Office Report, PC: Sacnilk

वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज के 18 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है. फिल्म ने भारत में अब तक ₹130.10 करोड़ नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹187.48 करोड़ तक पहुंच गया है. फिल्म की कमाई अभी भी जारी है और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor-Ahmed Khan Rift: शाहिद कपूर से 30 साल पुरानी दोस्ती में क्यों आई दूरी? सालों बाद अहमद खान ने किया खुलासा

यह भी पढ़ें: 22 साल बाद अक्षय कुमार संग काम कर क्या बोलीं रवीना टंडन? सुन फैंस भी हो जाएंगे खुश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola