22 साल बाद अक्षय कुमार संग काम कर क्या बोलीं रवीना टंडन? सुन फैंस भी हो जाएंगे खुश

Updated:
विज्ञापन
अक्षय कुमार और रवीना टंडन

अक्षय कुमार और रवीना टंडन, फोटो- इंस्टाग्राम

‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी फिर साथ नजर आई. रवीना ने अक्षय को बेहद मेहनती और डेडिकेटेड बताया. रवीना ने खिलाड़ी कुमार की तारीफ में और क्या कहा, यहां जानिए.

विज्ञापन

Raveena Tandon Praises Akshay Kumar: ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आई है. करीब 22 साल बाद दोनों साथ दिखे हैं, इस बीच रवीना टंडन ने अक्षय कुमार के साथ दोबारा काम करने का अनुभव शेयर किया और उनकी जमकर तारीफ की. आइए आपको बताते हैं कि रवीना ने क्या कहा.

What Raveena Tandon Said About Akshay Kumar: रवीना टंडन ने अक्षय कुमार के लिए क्या कहा?

रवीना टंडन ने न्यूज 18 शोशा के साथ कहा, “इतने सालों बाद उनके साथ काम करना बहुत अच्छा लगा. उनमें कुछ भी नहीं बदला है. वह आज भी बेहद मेहनती और डेडिकेटेड हैं. वह अपने हर प्रोजेक्ट में पूरी तरह शामिल रहते हैं और सेट पर उनकी मेहनत साफ दिखाई देती है. उन्हें जो सफलता मिलती है, वह उसके पूरी तरह हकदार हैं क्योंकि वह उसके लिए बहुत मेहनत करते हैं. उन्हें कुछ भी आसानी से नहीं मिलता. सेट पर शायद ही कोई इतना डेडिकेटेड होगा जितने अक्षय कुमार हैं.”

‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखी पुरानी केमिस्ट्री

‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और रवीना टंडन की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने दो दशक बाद वापसी की है. दोनों ने इससे पहले ‘मोहरा’ जैसी सुपरहिट फिल्म में साथ काम किया था. ‘टिप टिप बरसा पानी’ और ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ जैसे गाने आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं.

Ahmed Khan Reveals Fun On Sets: डायरेक्टर अहमद खान ने बताया सेट का माहौल

डायरेक्टर अहमद खान ने बताया कि जब उन्होंने रवीना को फिल्म ऑफर की, तो वह अक्षय के साथ काम करने को लेकर पूरी तरह सहज थीं. अहमद के मुताबिक, रवीना ने कहा था, “तो क्या हुआ? हम सभी कलाकार हैं, बड़े हो चुके हैं और अच्छे दोस्त हैं. सेट पर खूब मजा आएगा.” उन्होंने यह भी बताया कि जब अक्षय और रवीना ने साथ में डांस सीक्वेंस शूट किया, तो पूरा सेट तालियों से गूंज उठा. सुनील शेट्टी भी वहां पहुंचे और मजाक में बोले, “अरे, मेरी ‘मोहरा’ वाली जोड़ी आ गई.”

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान बनेंगे अंधे इंसान, अक्षय कुमार निभाएंगे खतरनाक रोल, जानिए कब रिलीज होगी ‘हैवान’

यह भी पढ़ें– अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का रविवार को चला जादू या नहीं? तीन दिन में फिल्म ने इतनी कमाई कर डाली

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola