'यूथ आइकन कैसे?' समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद में लगा लाखों का जुर्माना

समय रैना, फोटो- इंस्टाग्राम
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत पांच कॉमेडियंस पर 3-3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. कोर्ट ने सार्वजनिक माफी, अनुपालन हलफनामा और SMA मरीजों के लिए फंड जुटाने वाले शो आयोजित करने का भी निर्देश दिया.
कॉमेडियन समय रैना की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं. 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि उन्होंने कोर्ट को गुमराह किया और जो भरोसा अदालत के सामने दिया था, उसे निभाया नहीं. कोर्ट ने समय रैना और उनके साथी कॉमेडियन विपुल गोयल, बलराज घई, सोनाली ठक्कर और निशांत तंवर पर 3-3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और दो हफ्ते के भीतर यह रकम जमा करने का आदेश दिया है. अदालत ने साफ कर दिया कि तय समय में जुर्माना जमा नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.
कोर्ट ने क्यों लगाया जुर्माना?
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने सुनवाई के दौरान पाया कि समय रैना ने कोर्ट के पुराने आदेशों का सही तरीके से पालन नहीं किया. पहले अदालत ने उन्हें अपने शो में दिव्यांग लोगों को शामिल करने और उनके लिए जागरूकता बढ़ाने की सलाह दी थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. इसी को गंभीर मानते हुए कोर्ट ने उन पर आर्थिक दंड लगाया.
मुख्य न्यायाधीश ने जताई नाराजगी
सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने समय रैना की ओर से दाखिल जवाब पर भी नाराजगी जताई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने जवाब को देखते हुए कहा, "इसे फेंक दीजिए." साथ ही सवाल किया कि इतनी लंबी देरी के बाद आखिर ऐसा जवाब दाखिल करने का क्या मतलब है.
कोर्ट ने समय रैना पर क्यों जताई नाराजगी?
क्योर एसएमए फाउंडेशन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अपराजिता सिंह ने अदालत को बताया कि समय रैना ने दिए गए आश्वासन के बावजूद न तो फाउंडेशन से संपर्क किया और न ही स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे लोगों से मुलाकात की. उन्होंने कहा, "समय रैना लगातार शो कर रहे हैं, लेकिन कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं किया. ऐसे में उन्हें यूथ आइकन कहना मुश्किल है." इन दलीलों पर गौर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समय रैना ने अदालत के भरोसे को गंभीरता से नहीं लिया.
सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समय रैना और अन्य कॉमेडियंस ने पहले जो भरोसा अदालत को दिलाया था, बाद की उनकी गतिविधियां उससे मेल नहीं खातीं. इसके बाद चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस जे.वी. मोहना की पीठ ने पांचों कॉमेडियंस को सार्वजनिक माफी जारी करने, अनुपालन हलफनामा दाखिल करने और हर महीने दो विशेष कॉमेडी शो आयोजित करने का निर्देश दिया. इन कार्यक्रमों से जुटाई गई राशि स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से पीड़ित बच्चों के इलाज में इस्तेमाल की जाएगी.
कोर्ट ने साफ शब्दों में चेतावनी भी दी कि अगर तय समय के भीतर आदेशों का पालन नहीं किया गया, तो जुर्माने की रकम कई गुना बढ़ाई जा सकती है. मुख्य न्यायाधीश ने कहा, "इसमें एक और जीरो जोड़ दिया जाएगा." यानी मौजूदा 3 लाख रुपये का जुर्माना बढ़ाकर 30 लाख रुपये प्रति व्यक्ति तक किया जा सकता है.
क्या है पूरा मामला?
यह विवाद साल 2025 में यूट्यूब पर स्ट्रीम हुए 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दो एपिसोड से शुरू हुआ था. आरोप है कि समय रैना और अन्य कॉमेडियंस ने शो के दौरान स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे मरीजों, इस बीमारी से पीड़ित एक शिशु, दृष्टिबाधित और भेंगापन से पीड़ित लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं. इन टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










