आलिया भट्ट की 'अल्फा' से क्लैश पर हुमा कुरैशी का रिएक्शन, बोलीं- इंडस्ट्री की ग्रोथ की निशानी है

Updated:
विज्ञापन

बेबी डू डाई डू बनाम अल्फा पर हुमा कुरैशी, फोटो- इंस्टाग्राम

हुमा कुरैशी ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से बॉक्स ऑफिस क्लैश पर खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि दो महिला प्रधान फिल्मों का एक साथ रिलीज होना इंडियन सिनेमा के लिए अच्छी बात है.

विज्ञापन

Huma Qureshi On Alpha Box Office Clash: बॉक्स ऑफिस पर एक ही दिन दो बड़ी फिल्मों का रिलीज होना अक्सर मुकाबले के तौर पर देखा जाता है. इस बार भी हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' और आलिया भट्ट की 'अल्फा' एक साथ सिनेमाघरों में पहुंचीं, जिसके बाद दोनों फिल्मों के क्लैश की खूब चर्चा होने लगी. अब इस पूरे मामले पर हुमा कुरैशी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि वह इस क्लैश को किस तरह देखती हैं.

विज्ञापन

Huma Qureshi Reacts To Baby Do Die Do And Alpha Clash: हुमा कुरैशी ने क्या कहा?

CNN-News18 Showsha को दिए इंटरव्यू में हुमा कुरैशी ने कहा कि वह 'बेबी डू डाई डू' और 'अल्फा' की एक साथ रिलीज को बिल्कुल भी क्लैश नहीं मानती हैं. उनके मुताबिक, एक ही दिन दो महिला प्रधान फिल्मों का रिलीज होना इंडियन सिनेमा के लिए एक पॉजिटिव बदलाव है.

हुमा ने कहा, "एक समय था जब महिला केंद्रित एक फिल्म बनना भी मुश्किल था. अब एक ही दिन ऐसी दो फिल्में रिलीज हो रही हैं. मेरे लिए यह क्लैश नहीं, बल्कि इंडस्ट्री की ग्रोथ की निशानी है."

हुमा क्यों नहीं मानतीं इसे बॉक्स ऑफिस क्लैश?

हुमा कुरैशी ने कहा कि पूरे साल में फिल्मों को रिलीज करने के लिए गिने-चुने वीकेंड ही होते हैं. ऐसे में कई बार दो बड़ी फिल्में एक ही दिन रिलीज हो जाती हैं और इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है.

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी फिल्म को बनाना आसान नहीं होता. इसके लिए काफी मेहनत और अच्छा-खासा बजट लगता है.

Baby Do Die Do Budget: कम बजट की फिल्म है 'बेबी डू डाई डू'

हुमा कुरैशी ने बताया कि 'बेबी डू डाई डू' कम बजट में बनी फिल्म है. उन्हें उम्मीद है कि अगर दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी, तो लोग खुद इसे दूसरों तक पहुंचाएंगे और फिल्म अपनी जगह बना लेगी.

Huma Qureshi Upcoming Movie: 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी हुमा कुरैशी

View on Instagram

हुमा कुरैशी जल्द ही 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में हैं.

फिल्म का निर्देशन गीता मोहनदास कर रही हैं

यह भी पढ़ें: यश की 'टॉक्सिक' बार-बार क्यों हुई लेट? हुमा कुरैशी ने दिया जवाब, कहा-दर्शकों ने ऐसा एक्शन पहले कभी नहीं देखा

यह भी पढ़ें: Huma Qureshi ने देखी यश की ‘टॉक्सिक’ की 9 मिनट की झलक, बोलीं- फिल्म के विजुअल्स दिमाग हिला देंगे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola