Huma Qureshi ने देखी यश की ‘टॉक्सिक’ की 9 मिनट की झलक, बोलीं- फिल्म के विजुअल्स दिमाग हिला देंगे

Updated:
विज्ञापन

‘टॉक्सिक’ में हुमा कुरैशी और यश, फोटो – इंस्टाग्राम

Huma Qureshi on Toxic: हुमा कुरैशी ने यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर कहा कि उन्होंने जो 8-9 मिनट का हिस्सा देखा है, वह बेहद शानदार है और यह फिल्म दर्शकों को एक नया अनुभव देगी. उन्होंने यश के साथ काम करने के अपने अनुभव भी साझा किए.

विज्ञापन

Huma Qureshi on Toxic: साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. यह फिल्म अब 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने बड़ा स्टेटमेंट दिया है. उन्होंने कहा कि यह फिल्म यश के फैंस के लिए एक शानदार ट्रीट होगी और इसे देखकर सबके होश उड़ जाएंगे.

हुमा कुरैशी: ऐसा कुछ आज तक दर्शकों ने कभी नहीं देखा होगा

‘टॉक्सिक’ में हुमा कुरैशी, फोटो – इंस्टाग्राम

हुमा कुरैशी ने ABP Live को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने हाल ही में फिल्म का करीब 8 से 9 मिनट का एक हिस्सा देखा है, जिसमें फिल्म के अलग-अलग सीन शामिल थे. हुमा ने कहा कि फिल्म के विजुअल्स और सीन इतने शानदार हैं कि वह खुद उन्हें देखकर हैरान रह गईं. उन्होंने दावा किया कि भारतीय सिनेमा में आज तक दर्शकों ने ऐसा कुछ कभी नहीं देखा होगा. फिल्म की कहानी और इसके विजुअल्स लोगों का दिमाग हिला देंगे.

हुमा कुरैशी ने बताया रिलीज में देरी की वजह

जब हुमा कुरैशी से पूछा गया कि फिल्म की रिलीज में देरी क्यों हो रही है, तो उन्होंने साफ-साफ जवाब दिया. हुमा ने कहा कि यश, डायरेक्टर गीतू मोहनदास और पूरी टीम का मानना है कि फिल्म को जल्दी में रिलीज करना सही नहीं होगा. उनका कहना है कि फिल्म जब भी रिलीज हो, पूरी तरह अच्छी और तैयार होकर आनी चाहिए.

हुमा ने यह भी बताया कि इस समय पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है ताकि जब दर्शक थिएटर में आएं, तो उन्हें एक बेहतरीन और यादगार अनुभव मिल सके.

सुपरस्टार यश की दीवानी हुईं हुमा कुरैशी

Toxic New Release Date: बॉक्स ऑफिस हिलाने को तैयार KGF स्टार यश, कई बार टलने के बाद 'टॉक्सिक' की फाइनल रिलीज डेट हुई कन्फर्म
‘टॉक्सिक’ में हुमा यश, फोटो – इंस्टाग्राम

हुमा कुरैशी ने सुपरस्टार यश के साथ काम करने का अपना अनुभव भी साझा किया. उन्होंने कहा कि वह पहले से जानती थीं कि यश बहुत बड़े स्टार हैं, लेकिन उनके साथ काम करने के बाद वह उनकी और भी बड़ी फैन बन गई हैं. यश जिस लगन और मेहनत के साथ काम करते हैं, उससे उन्होंने बहुत कुछ सीखा है. इसके अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा और तारा सुतारिया जैसे कई बड़े कलाकार हैं. हुमा ने कहा कि सेट पर किसी के बीच कोई मुकाबला नहीं था और फिल्म में हर कलाकार को अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने का पूरा मौका मिला है.

यह भी पढ़ें: Toxic New Release Date: बॉक्स ऑफिस हिलाने को तैयार KGF स्टार यश, कई बार टलने के बाद ‘टॉक्सिक’ की फाइनल रिलीज डेट हुई कन्फर्म

यह भी पढ़ें: हुमा कुरैशी जल्द बनेंगी दुल्हन? बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग इस साल कर सकती हैं शादी

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola