हुमा कुरैशी जल्द बनेंगी दुल्हन? बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग इस साल कर सकती हैं शादी

Updated:
विज्ञापन

Huma Qureshi Rachit Singh

Huma Qureshi: अभिनेत्री हुमा कुरैशी इस साल बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ शादी कर सकती हैं. हिंदुस्तान टाइम्स के रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अक्टूबर या नवंबर में मुंबई में इंटिमेट वेडिंग प्लान कर रहे हैं. शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और इसके बाद इंडस्ट्री के लिए बड़ा रिसेप्शन भी हो सकता है.

विज्ञापन

Huma Qureshi: बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. लंबे समय से रिलेशनशिप को निजी रखने वाली हुमा अब कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ शादी की तैयारी में जुट गई हैं. खबरों की मानें तो दोनों इस साल के आखिर तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स के सोर्स के अनुसार, कपल अक्टूबर के अंत या नवंबर में शादी करने की योजना बना रहा है. बताया जा रहा है कि शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. हालांकि, अब तक दोनों की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

इंटिमेट वेडिंग की तैयारी में हैं हुमा

हिंदुस्तान टाइम्स के रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुमा कुरैशी अपनी शादी को बेहद निजी और खास रखना चाहती हैं. माना जा रहा है कि शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे. इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक बड़ा रिसेप्शन आयोजित किया जा सकता है.

शादी का समारोह मुंबई में होने की संभावना जताई जा रही है. हुमा की पसंद को देखते हुए माना जा रहा है कि यह कोई बहुत भव्य आयोजन नहीं होगा, बल्कि सादगी और करीबी रिश्तों के बीच संपन्न होगा.

पहले भी सामने आ चुकी है सगाई की खबर

पिछले साल दोनों की सगाई की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. बताया गया था कि अमेरिका में एक निजी समारोह के दौरान रचित सिंह ने हुमा को प्रपोज किया था और अभिनेत्री ने हामी भर दी थी. उस दौरान दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया था.

इसके बाद दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए. खासकर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की शादी और फिल्म स्क्रीनिंग इवेंट्स में उनकी मौजूदगी ने डेटिंग की चर्चाओं को और तेज कर दिया.

एयरपोर्ट पर भी साथ दिखा कपल

हाल ही में हुमा और रचित को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया था. दोनों को साथ देखकर फैंस के बीच उनकी शादी की चर्चा फिर तेज हो गई. हालांकि, कपल अब भी अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा खुलकर बात करने से बचता नजर आता है.

अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो जल्द ही बॉलीवुड में एक और बड़ी शादी देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: रोहित शेट्टी के शो में इन दो सितारों की एंट्री पक्की, कौन हैं ये कंटेस्टेंट?

विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola