Toxic New Release Date: बॉक्स ऑफिस हिलाने को तैयार KGF स्टार यश, कई बार टलने के बाद ‘टॉक्सिक’ की फाइनल रिलीज डेट हुई कन्फर्म

Updated:
विज्ञापन

‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट, फोटो – इंस्टाग्राम

Toxic New Release Date: साउथ सुपरस्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मेकर्स ने आखिरकार फिल्म की नई रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. अब फिल्म आखिर कब सिनेमाघरों में आएगी और इसमें क्या खास होने वाला है? जानिए पूरी डिटेल.

विज्ञापन

Toxic New Release Date: आखिरकार यश के फैंस का लंबा इंतजार खत्म हो गया है. पिछले कई महीनों से बार-बार टल रही ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर मेकर्स ने बड़ा अपडेट शेयर किया है. फादर्स डे के खास मौके पर यश ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस का एक्साइटमेंट देखने लायक था. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि फिल्म आखिर कब रिलीज होगी, इसे बार-बार क्यों टाला गया और इसमें क्या खास होने वाला है? आइए जानते हैं.

Toxic Release Date Confirmed: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘टॉक्सिक’

फिल्म की नई रिलीज डेट की जानकारी खुद यश ने अपने X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर दी. उन्होंने फादर्स डे के मौके पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “अपने पिता का सम्मान करें… #Toxic 26-08-2026 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में. (Honour Thy Father… #Toxic In Cinemas Worldwide from 26-08-2026.)”

जैसे ही यह पोस्ट सामने आया, सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई.

Why Was Toxic Delayed?: आखिर क्यों बार-बार टलती रही ‘टॉक्सिक’?

दरअसल, ‘टॉक्सिक’ पहले 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली थी. उस समय फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से बड़ा मुकाबला होने वाला था. लेकिन रिलीज से पहले ही मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर फिल्म की इंटरनेशनल रिलीज पर पड़ने लगा. ऐसे में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदलकर 4 जून 2026 कर दी.

हालांकि, जून में भी फिल्म सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच सकी. मेकर्स का कहना था कि वे फिल्म को जल्दबाजी में रिलीज नहीं करना चाहते. उनकी कोशिश थी कि ‘टॉक्सिक’ को दुनियाभर में एक साथ और बड़े स्तर पर रिलीज किया जाए. इसी वजह से फिल्म को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया गया.

Global Release Plan: दुनियाभर में बड़े स्तर पर रिलीज करना चाहते थे मेकर्स

फिल्म के एक बार फिर टलने के बाद यश ने सोशल मीडिया पर इसकी वजह भी बताई थी. उन्होंने कहा कि ‘टॉक्सिक’ बनकर तैयार है, लेकिन टीम चाहती है कि इसे सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बड़े स्तर पर रिलीज किया जाए.

यश ने अपने पोस्ट में लिखा था, “कुछ फिल्में सिर्फ बनाई नहीं जातीं, बल्कि वे हमें याद दिलाती हैं कि हमें सिनेमा से प्यार क्यों हुआ.”

यह भी पढ़ें: The Paradise: डांसर से खूंखार विलेन बने राघव जुयाल, ‘द पैराडाइज’ से सामने आया खतरनाक लुक, बड़ी मूंछें और सोने से लदे दिखे एक्टर

What Makes Toxic Special?: आखिर क्यों खास है यश की ‘टॉक्सिक’?

यश के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ बाकी गैंगस्टर फिल्मों से थोड़ी अलग है. उन्होंने बताया कि जब फिल्म की पहली झलक CinemaCon 2026 में दिखाई गई, तो लोगों ने इसे काफी पसंद किया. इसके बाद मेकर्स ने तय किया कि फिल्म को दुनिया भर में बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा.

यश ने यह भी कहा कि इस फिल्म की एक और खास बात इसकी डायरेक्टर गीतू मोहनदास हैं. आमतौर पर ऐसी बड़ी गैंगस्टर और एक्शन फिल्में पुरुष निर्देशक बनाते हैं, लेकिन ‘टॉक्सिक’ को एक महिला निर्देशक ने बनाया है. यश का मानना है कि इसी वजह से फिल्म की कहानी और उसे दिखाने का तरीका बाकी फिल्मों से अलग होगा.

Toxic Star Cast: यश के साथ नजर आएंगे कई बड़े सितारे

‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है, जबकि फिल्म को KVN Productions ने प्रोड्यूस किया है.

फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम किरदारों में नजर आएंगे.यही वजह है कि फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर भी फैंस के बीच काफी उत्साह है.

खास बात यह है कि यश सिर्फ इस फिल्म के लीड एक्टर ही नहीं हैं, बल्कि उन्होंने इसके राइटिंग और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भी संभाली है.

यह भी पढ़ें: Eetha First Look: ‘स्त्री 2’ के बाद विठाबाई बनीं श्रद्धा कपूर, नई फिल्म ‘ईथा’ के टीजर में प्रेग्नेंसी डांस सीन देख लोग बोले- अगली ब्लॉकबस्टर

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola