Bigg Boss 18: विवियन डीसेना ने पार्टी में करण वीर मेहरा को नहीं किया था इनवाइट, बोले- मुझे बुलाता तो मैं….
Published by : Ashish Lata Updated At : 23 Jan 2025 3:11 PM
Karan Veer Mehra on not inviting vivian party
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 से निकलने के बाद विवियन डीसेना ने एक पार्टी रखी. जिसमें एक्स कंटेस्टेंट को इनवाइड किया. हालांकि करण वीर मेहरा इस जश्न का हिस्सा नहीं बने. अब उन्होंने इसपर चुप्पी तोड़ी है.
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 का खिताब करणवीर मेहरा के सिर सजा है. वहीं विवियन डीसेना फर्स्ट रनरअप बनकर उभरे हैं. रियालिटी शो हारने के बाद विवियन ने कहा था कि वह भले ही ट्रॉफी नहीं जीते हो, लेकिन जनता का दिल जरूर जीते हैं. इसी खुशी में एक्टर ने पार्टी भी रखी, जिसमें बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट को इनवाइट किया गया. ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा, सारा, अरफीन खान, मुस्कान बामने और मुन्नवर फारूकी जैसे सेलेब्स आए और उन्होंने जमकर मस्ती की. हालांकि करणवीर मेहरा इस जश्न में शामिल नहीं हुए. अब उन्होंने इसपर रिएक्ट किया है.
विवियन डीसेना ने करणवीर मेहरा को पार्टी में नहीं किया इनवाइट
बिग बॉस 18 के विजेता करण वीर मेहरा ने खुलासा किया कि वह विवियन डीसेना की पार्टी से क्यों गायब हो गए थे. शुद्ध मनोरंजन के साथ एक इंटरव्यू में, करण वीर मेहरा ने कहा कि उन्हें पार्टी में आने के लिए इनवाइट नहीं किया गया था और यह कोई बड़ी बात नहीं है. उन्होंने कहा, ”अगर विवियन ने करण वीर मेहरा को निमंत्रण दिया होता, तो वह पार्टी में शामिल होते.” करण ने यह भी कहा कि वह भी एक पार्टी देंगे, जिसमें सभी को इनवाइट करेंगे, क्योंकि उनका दिल बड़ा है.
चुम दरांग को भी विवियन ने नहीं किया था इनवाइट
इससे पहले चुम दरांग ने ही कहा था कि उन्हें विवियन डीसेना की पार्टी में आमंत्रित नहीं किया गया था. अभिनेत्री को हाल ही में मुंबई में देखा गया था. यहां तक कि विवियन डीसेना की पार्टी में शिल्पा शिरोडकर भी नजर नहीं आईं. ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस 18 के बाद भी दोनों टीमों के बीच दुश्मनी जारी है. घर के अंदर भी करण और विवियन एक दूसरे को पसंद नहीं करते थे. दोनों में ज्यादा झगड़े होते रहते थे.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: ‘ज्यादा कुछ बोलना नहीं चाहूंगा लेकिन…’, करण वीर मेहरा से ट्राफी हारने पर बोले रजत दलाल- थोड़ा भारी लग…
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा से ट्राफी हारने पर विवियन डीसेना का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा- मैंने कुछ खोया…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










