Bigg Boss 18: 'ज्यादा कुछ बोलना नहीं चाहूंगा लेकिन…', करण वीर मेहरा से ट्राफी हारने पर बोले रजत दलाल- थोड़ा भारी लग…
Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Jan 2025 10:38 AM
Bigg Boss 18 Rajat Dalal
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के तीन महीने के सफर के बाद 19 जनवरी को इस सीजन का विनर मिल गया. करणवीर मेहरा शो के विजेता बनकर उभरे. अब रजत दलाल ने ट्राफी ना जीत पाने पर रिएक्ट किया.
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 जो 5 अक्टूबर 2024 में शुरू हुआ था अब खत्म हो गया है. सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 को विनर करणवीर मेहरा के रूप में मिल गया है. टॉप 6 में अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, चुम दरंग, करणवीर मेहरा, ईशा सिंह और विवियन डीसेना के बीच फाइनल मुकाबला हुआ. इसमें करण ने सबको पीछे छोड़ दिया और ट्राफी जीत गए. उन्हें दर्शकों से सबसे ज्यादा वोट मिले. शो में विवियन को फर्स्ट रनर अप रहे और रजत ने तीसरे नंबर पर जगह बनाई. अब शो हारने पर रजत का पहला रिएक्शन आया है.
बिग बॉस 18 में हारने पर क्या बोले रजत दलाल
रजत दलाल ने बिग बॉस 18 में बाहर निकलने पर स्टेज पर आकर कहा कि, ज्यादा कुछ बोलना नहीं चाहूंगा, लेकिन जिन भी लोगों ने चुना था यहां लाने के लिए, बहुत-बहुत शुक्रिया. जीवन में जितना भी स्पर्धा करा, चाहे पढ़ाई थी या खेल में स्पर्धा करना, कभी दूसरे प्लेस के लिए नहीं खेला. वहां कभी ऐसा होता था कि 2-3 आता था तो दूसरा मौका मिलता था. बस थोड़ा भारी लग रहा है. बस ठीक है.
बिग बॉस 18 में करणवरी मेहरा से हारने पर रजत दलाल बोले- उनके भाग्य में…
मीडिया से बात करते हुए करण वीर मेहरा के बिग बॉस 18 जीतने पर उन्होंने कहा, उनका नसीब में थी ट्राफी तो उन्हें मिल गई. मैं थोड़ा नसीब में मानने वाला आदमी हूं. मेहनत सब कर रहे हैं पर जीवन में सब अलग-अलग जगह है. तो ऊपर वाले का करम है किसी पर किस हिसाब से किसी पर किसी हिसाब से. उनके भाग्य में ये ट्राफी थी उनको मिल गई.
कौन हैं रजत दलाल?
रजत दलाल एक पावरलिफ्टर हैं और फिटनेस इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है. इंस्टाग्राम पर उनके 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि यूट्यूब पर उनके 200,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. उनकी उम्र 28 साल है और वह हरियाणा में अपने माता-पिता के साथ रहते हैं. उनके दो भाई बहन भी हैं. उनकी नेट वर्थ 16.8 करोड़ रुपये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










