Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा से ट्राफी हारने पर विवियन डीसेना का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा- मैंने कुछ खोया…

Updated:
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Vivian Dsena

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 की ट्रॉफी विवियन डीसेना नहीं जीत पाए. करणवीर मेहरा ने विवियन डीसेना को हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली. अब ट्राफी ना जीतने पर विवियन का पहला रिएक्शन आया है.

विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 की ट्रॉफी करणवीर मेहरा ने अपने नाम कर ली. करणवीर मेहरा ने विवियन डीसेना को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया. भले ही विवियन बिग बॉस 18 की ट्रॉफी जीतने से चूक गए, लेकिन उन्होंने अपने खेल से लाखों फैंस का जीत लिया. एक्टर फर्स्ट रन अप रहे और रजत दलाल तीसरे नंबर पर आए. अब उन्होंने ट्राफी ना जीतने पर रिएक्ट किया है.

बिग बॉस 18 की ट्राफी हारने पर विवियन डीसेना का आया पहला रिएक्शन

विवियन डीसेना ने इंडिया फोरम से बातचीत में बिग बॉस 18 की ट्राफी हारने पर कहा कि, सबसे पहली बात तो देखिए मैंने कुछ खोया नहीं है, मैंने इतने सारे दिल जीत लिए मेरे लिए ये ही एक सबसे बड़ा अचीवमेंट है. एक्टर ने आगे कहा कि, मुझे लगता है मेरे लिए एक कैप्टिव रियलिटी का हिस्सा बनना हमेशा से ही मेरे एक डर था और मुझे लगता है मैंने इसपर जीत पा लिया मेरे फैंस और व्यअर्स के बदौलत. तो आई थिंक मुझे ग्रेटफुल होना चाहिए. मैं अपने चाहने वालों और व्यूअर्स का शुक्रगुजार हूं कि आप लोगों के बिना तो मुमकिन ही नहीं है.

जानें विवियन डीसेना के बारे में

विवियन डीसेना की मां हिंदू और पिता ईसाई है. एक्टर ने अपनी प्राइमरी और सेकेंडरी पढ़ाई मुंबई से की. उसके बाद एक्टर ने इंजीनियरिंग करने का विकल्प चुना. हालांकि किस्मत को कुछ और मंजूर था. उन्होंने एकत कपूर के शो कसम से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. उन्होंने प्यार की ये एक कहानी, मधुबाला – एक इश्क एक जुनून, और शक्ति – अस्तित्व के एहसास की जैसे शोज में काम किया है. उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने वाहबिज दोराबजी से शादी की थी. साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया. उसके बाद एक्टर ने साल 2021 में नूरन एली से शादी की. रिपोर्टों के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 20 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें –Bigg Boss 18 की ट्राफी जीतने पर करणवीर मेहरा का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा- बैक-टू-बैक 2 रियलिटी शो…

यह भी पढ़ें –Bigg Boss 18: सिद्धार्थ शुक्ला से तुलना पर विनर करणवीर मेहरा ने तोड़ी चुप्पी, शहनाज गिल बोली- जीत आपको…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola