Bigg Boss 18 की ट्राफी जीतने पर करणवीर मेहरा का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा- बैक-टू-बैक 2 रियलिटी शो…
Bigg Boss 18 Winner Karan Veer Mehra
Bigg Boss 18 Winner: करण वीर मेहरा बिग बॉस 18 के विजेता बन गए हैं. उन्होंने ट्रॉफी और 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार जीता. अब ट्राफी जीतने के बाद एक्टर का पहला रिएक्शन सामने आया है.
Bigg Boss 18 Winner: सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाला शो बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा बन गए हैं. विवियन डीसेना को हराकर करण ने ट्रॉफी जीत ली. ट्राफी के साथ-साथ एक्टर को 50 लाख का कैश प्राइज भी मिला. बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद, करण ने अपने दिल की बात कही. बैक-टू-बैक रियलिटी शोज पर उन्होंने खुशी जताई. बता दें कि एक्टर ने रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 भी जीता था. उन्होंने शो में कृष्णा श्रॉफ और गश्मीर महाजनी को हराकर ट्राफी अपने नाम की थी.
करणवीर मेहरा ने बैक-टू-बैक रियलिटी शोज जीतने पर कही ये बात
करणवीर मेहरा ने बिग बॉस 18 की ट्राफी अपने नाम करने पर एएनआई से बातचीत करने पर कहा, “मैं बहुत खुश हूं. मैं चुना गया हूं. मैंने बैक-टू-बैक रियलिटी शो जीतने का रेयर काम किया. मुझे खुद पर विश्वास था. मैंने कड़ी मेहनत की और टॉप पर पहुंचने का लक्ष्य रखा और यह हुआ. मैंने अपने बारे में कुछ चीजें सीखीं, जैसे कि मैं एक इमोशनल इंसान हूं. पहले जब मैं छोटी-छोटी बातों पर रोता था, तो मुझे बुरा लगता था, लेकिन अब मुझे लगता है कि यह ठीक है.”
विवियन डीसेना को लेकर क्या बोल गए करण वीर मेहरा
विवियन डीसेना के साथ बिग बॉस 18 में अपने तनावपूर्ण संबंधों को लेकर करण वीर मेहरा ने कहा, “जब दो लोग एक ही ट्रॉफी के लिए लड़ते हैं, तो कड़वाहट होगी. लेकिन मुझे उनसे जलन भी होती थी क्योंकि उन्हें चीजें मुझसे ज्यादा आसानी से और जल्दी मिल जाती थी, जिसे मैंने शो में कई बार स्वीकार किया है. लेकिन वह एक अच्छा फैमिली मैन भी है और इस वजह से उनसे प्यार करता हूं.” बता दें कि विवियन शो में फर्स्ट रन अप बने. वहीं, रजत दलाल तीसरे नंबर पर आए.
यह भी पढ़ें-Bigg Boss 18: सिद्धार्थ शुक्ला से तुलना पर विनर करणवीर मेहरा ने तोड़ी चुप्पी, शहनाज गिल बोली- जीत आपको…
यह भी पढ़ें– Rajat Dalal के विनर नहीं बनने पर फैंस का फूटा गुस्सा, बोले- सबकुछ फिक्स रहता…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









