सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, फिर ऐसे संभाला गया पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन
salman khan snake rescue

सलमान खान, फोटो- इंस्टाग्राम

मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के घर के नीचे एक सांप मिलने से हलचल मच गई. सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्नेक हैंडलर और पुलिस को बुलाया.

विज्ञापन

मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 18 मई को उस समय हलचल मच गई, जब इमारत के नीचे एक सांप दिखाई दिया. सांप मिलने की खबर के बाद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्नेक हैंडलर को बुलाया. मौके पर मुंबई पुलिस भी पहुंची और पूरे मामले को सावधानी से संभाला गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला सांप

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सांप सलमान खान के घर के नीचे देखा गया था. इसके बाद सुरक्षा टीम ने बिना देर किए विशेषज्ञ स्नेक हैंडलर को बुलाया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि हैंडलर ने बड़ी सावधानी से सांप को पकड़ा और उसे एक बैग में सुरक्षित रखा. रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है कि सांप जहरीला नहीं था. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि सांप वहां कैसे पहुंचा था.

सालों से गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे हैं सलमान खान

सलमान खान लंबे समय से अपने परिवार के साथ मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं. उनके घर के बाहर रोज बड़ी संख्या में फैंस अभिनेता की एक झलक पाने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में यह जगह हमेशा चर्चा में बनी रहती है.

‘मातृभूमि’ का इंतजार कर रहे फैंस

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली की अगली फिल्म की शूटिंग में बिज़ी हैं. इस फिल्म का टेम्पररी नाम ‘एसवीसी 63’ बताया जा रहा है. इसके अलावा फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर भी फैंस में काफी उत्साह है. फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लखिया कर रहे हैं. इसमें चित्रांगदा सिंह अहम रोल में दिखाई देंगी. पहले इस फिल्म को ईद 2026 पर रिलीज करने की योजना थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन के काम के चलते इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई है. सलमान के राज निदिमोरू और कृष्णा डी.के. की सुपरहीरो फिल्म में नजर आने की भी चर्चा है. हालांकि, इसे लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- फाइनली आरजे माहवश ने युजवेंद्र चहल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया दोनों के बीच क्या है सच

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola