फाइनली आरजे माहवश ने युजवेंद्र चहल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया दोनों के बीच क्या है सच

Updated:
विज्ञापन
RJ Mahvash Yuzvendra Chahal relationship

आरजे महवाश और युजवेंद्र चहल, फोटो- इंस्टाग्राम

आरजे माहवश ने युजवेंद्र चहल के साथ अपने रिश्ते पर सफाई देते हुए कहा कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. सोशल मीडिया पर फॉलो-अनफॉलो को उन्होंने सामान्य दोस्ती का हिस्सा बताया.

विज्ञापन

आरजे माहवश और युजवेंद्र चहल पिछले काफी समय से अपने रिश्ते की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को प्यार का नाम नहीं दिया और हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया. अब सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो और अनफॉलो करने की खबरों के बीच माहवश ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है.

‘लोग छोटी बातों को बड़ा बना देते हैं’

पिंकविला के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान माहवश से पूछा गया कि उन्होंने और चहल ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो क्यों किया. इस पर उन्होंने कहा, “लोगों की आदत होती है छोटी चीजों को बड़ा मुद्दा बना देने की. असल में ये इतनी बड़ी बात नहीं होती. दो दोस्तों के बीच कभी बहस हो जाती है और वे एक-दूसरे को फॉलो या अनफॉलो कर देते हैं, फिर बात वहीं खत्म हो जाती है. जब आप अपने दोस्तों के साथ खुलकर हर तरह की बातें कर सकते हैं, तो मन में कोई नाराजगी भी नहीं रखनी चाहिए. मैं हमेशा उन्हें शुभकामनाएं दूंगी और मेरी दुआएं हमेशा उनके साथ रहेंगी.”

‘हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं’

जब माहवश से पूछा गया कि क्या कभी उनके और चहल के बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ था. इस पर उन्होंने कहा, “ऐसा कभी नहीं था. मैं हमेशा उनकी अच्छी दोस्त रही हूं. उस समय जब वह अपने अलगाव के दौर से गुजर रहे थे, उन्हें एक सच्चे दोस्त की जरूरत थी. हम सब सिर्फ इस बात पर ध्यान दे रहे थे कि उनका आईपीएल सीजन अच्छे से निकल जाए. मैं उनके सपोर्ट सिस्टम की तरह उनके साथ खड़ी रही. आगे भी हम पहले की तरह मिलते रहेंगे और मैं हमेशा उनका साथ दूंगी.”

तलाक के बाद बढ़ी थीं डेटिंग की चर्चाएं

युजवेंद्र चहल और माहवश का नाम पहली बार तब जुड़ा था, जब क्रिकेटर के धनश्री वर्मा से अलग होने की खबरें सामने आई थीं. दोनों को कई बार साथ देखा गया, जिसके बाद डेटिंग की अफवाहें तेज हो गईं. हालांकि माहवश ने हर बार इन खबरों को गलत बताया. दोनों लगातार यही कहते रहे कि उनके बीच सिर्फ दोस्ती है.

यह भी पढ़ें- 34 साल बाद बेटे ने खोला अमजद खान की मौत का राज, आखिरी पलों में क्या हुआ था ‘गब्बर’ के साथ?

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola