Drishyam 3 Advance Booking Report: रिलीज से पहले ही मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ की बल्ले-बल्ले, एडवांस बुकिंग में छापे करोड़ों

Updated:
विज्ञापन
Drishyam 3 Advance Booking Report: रिलीज से पहले ही मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ की बल्ले-बल्ले, एडवांस बुकिंग में छापे करोड़ों

दृश्यम 3 एडवांस बुकिंग रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Drishyam 3 Advance Booking Report: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने एडवांस बुकिंग में 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की शानदार कमाई कर ली है. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

विज्ञापन

Drishyam 3 Advance Booking Report: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की बेहद मशहूर और सस्पेंस से भरपूर फ्रैंचाइजी ‘दृश्यम’ का तीसरा पार्ट इसी हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है. लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फैंस के बीच इसे देखने का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. लोगों ने एडवांस में ही करोड़ों रुपये के टिकट खरीद लिए हैं, जिससे फिल्म ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली है. इससे साफ पता चलता है कि दर्शक इस फिल्म को लेकर कितने एक्साइटेड हैं. अगर आप भी इसे देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले जान लीजिए इसकी एडवांस बुकिंग की पूरी रिपोर्ट.

पहले ही दिन की एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों

इंडस्ट्री ट्रैकर जेरिन जॉर्जकुट्टी के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने अपने पहले दिन के लिए पूरी दुनिया में 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है. इसमें सबसे ज्यादा टिकट भारत के केरल राज्य में बिके हैं, जहां करीब 4.50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हुई है.

वहीं भारत से बाहर रहने वाले दर्शकों ने भी दुबई और खाड़ी देशों (GCC) में करीब 4.12 करोड़ रुपये के टिकट पहले ही खरीद लिए हैं. अगर पूरे वीकेंड (शनिवार-रविवार) की बात करें, तो यह एडवांस कमाई 18.50 करोड़ रुपये के पार पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है.

स्टार कास्ट और कहानी

इस फिल्म को जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया है, जिसमें मोहनलाल के साथ मीना, अनसिबा हसन और एस्तेर अनिल अपनी पुरानी भूमिकाओं में वापस आ रहे हैं. कहानी वहीं से शुरू होगी जहां ‘दृश्यम 2’ खत्म हुई थी. इस बार भी जॉर्जकुट्टी अपने परिवार को पुलिस से बचाने के लिए नए-नए दिमाग चलाता हुआ दिखेगा.

हिंदी वाली ‘दृश्यम 3’ में होगा बड़ा बदलाव

इस फिल्म का हिंदी वर्जन भी बनेगा जिसमें अजय देवगन काम करेंगे. लेकिन मेकर्स ने बताया है कि अजय देवगन वाली हिंदी ‘दृश्यम 3’ बिल्कुल मलयालम जैसी नहीं होगी. मलयालम फिल्म में जहां फैमिली ड्रामा को ज्यादा दिखाया गया है, वहीं हिंदी फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले को हिंदी दर्शकों के हिसाब से काफी अलग और ज्यादा सस्पेंस से भरपूर बनाया जाएगा.

‘दृश्यम 3’ रिलीज डेट

मोहलाल की ‘दृश्यम 3’ 21 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फैंस अब इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Peddi Trailer: क्रिकेट, कुश्ती और खून-खराबा, राम चरण की ‘पेड्डी’ ने इंटरनेट हिला दिया

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola