‘ठेला पर आप ही बिकोगे तो मॉल में कौन खरीदेगा’, Ex को लेकर ये क्या बोल गए खेसारी लाल, कहा- काजल राघवानी से ब्रेकअप…

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Mar 2025 10:49 AM

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav talks about breakup with Kajal Raghwani

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती थी. हालांकि ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ काम करना बंद कर दिया है. अब एक्टर का एक बयान वायरल हो रहा, जिसमें वह काजल के साथ ब्रेकअप को लेकर बात करते दिखे.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav On Kajal Raghwani: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. भले ही ट्रेंडिंग स्टार शादीशुदा है, लेकिन उनका नाम काजल राघवानी और अक्षरा सिंह से जुड़ चुका हैं. खेसारी और काजल ने कई फिल्मों और गानों में साथ काम किया था और उनकी केमेस्ट्री फैंस को कमाल लगती थी. हालांकि कुछ समये पहले उनके ब्रेकअप की खबर आई थी. अब दोनों साथ में काम नहीं करते. इस बीच खेसारी ने एक्ट्रेस को लेकर एक बयान दिया, जो अब वायरल हो रहा है.

काजल राघवानी के आरोपों पर खेसारी बोले- आप एक ठेला पर बिकोगे…

एक वक्त था जब खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती थी. दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को नहीं माना और एक-दूसरे को दोस्त बताया. उनसे ब्रेकअप के बाद काजल ने खुलासा किया कि खेसारी के साथ 5 साल तक रिलेशनशिप में रही थी. इस बीच शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में एक्टर गए थे, जहां उनसे पूछा गया कि, काजल की एक शिकायत है कि बड़े सितारों ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया. अब वह अपने बराबर के कलाकारों के साथ भी काम नहीं कर पा रही हैं कि कहीं वह उनके साथ काम करेंगे तो आप नाराज हो जाएंगे. इसपर खेसारी ने कहा कि, दिक्कत यहां है कि आपने खेसारी लाल के साथ काम किया और अगर 4 महीने तक आपको काम नहीं मिला तो, तो आपको हर महीना काम चाहिए. तो आप एक ठेला पर बिकोगे तो मॉल में आपका दाम कैसे लगेगा. कहीं ना कहीं हम अपना वैल्यू कम कर रहे. हमें अपनी वैल्यू को बढ़ानी चाहिए. इसको बढ़ाने के लिए धैर्य रखना चाहिर और धैर्य राम की तरह होनी चाहिए.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

काजल राघवानी से ब्रेकअप पर क्या बोले खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी से ब्रेकअप पर कहा, ब्रेकअप की बात नहीं है. उनको भी लगा कि उन्हें हर जगह काम करना चाहिए और मुझे भी लगा. एक टाइम पर हम साथ में काम कर रहे थे औऱ हमारी जोड़ी को सब पसंद कर रहे थे. उनको और मुझे लगा रहा था कि सब प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर बोल रहे कि काजल को कास्ट कर लिया जाए. अगर सारी फिल्में उनके साथ होगी तो मुझे लगता है कि एक टैग लग जाएगा और लग भी गया. तो बाकी नये कलाकार कहां से आएंगे और इंडस्ट्री कहां से बड़ी होगी. कुछ लोग उन्हें शिकायत कर दिए कि खेसारी उन्हें हटा रहे. मैंने कहा आप भी इधर-उधर काम करिए, लेकिन अपने लेवल को मेंटेन करके.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola