‘माटी के देह पे’ गाने में रितेश पांडे ने फैशन पर कसा तंज, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

रितेश पांडे न्यू भोजपुरी सॉन्ग, फोटो – यूट्यूब

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ritesh pandey New Bhojpuri Song: भोजपुरी जगत के जाने-माने कलाकार रितेश पांडे का एक और नया गीत ‘माटी के देह पे’ दर्शकों के बीच आ चुका है. इस गाने के विजुअल्स में रितेश और को-सिंगर संध्या सरगम के बीच की दिलचस्प नोक-झोंक लोगों को काफी लुभा रही है.

विज्ञापन

Ritesh pandey New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी दमदार आवाज के लिए पहचाने जाने वाले रितेश पांडे अपने फैंस के लिए एक नया और दिलचस्प ट्रैक लेकर आए हैं. उनके इस नए गाने का नाम ‘माटी के देह पे’ है, जिसे जेपी स्टार पिक्चर्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने की सबसे खास बात यह है कि इसमें को-सिंगर संध्या सरगम सिर्फ अपनी आवाज ही नहीं दे रही हैं, बल्कि वे खुद वीडियो में रितेश पांडे के साथ लीड रोल में परफॉर्म करती हुई भी दिखाई दे रही हैं.

विज्ञापन

एक्ट्रेस के फैशन सेंस पर रितेश पांडे का तंज

गाने के वीडियो में एक्ट्रेस इसमें काफी स्टाइलिश और वेस्टर्न लुक कैरी किए हुए हैं. उन्होंने काले रंग का बेहद खूबसूरत और मॉडर्न आउटफिट पहना है, जो फैंस को काफी अट्रैक्ट कर रहा है. गाने की कहानी में रितेश पांडे अपनी ऑन् स्क्रीन पार्टनर से खर्चीले फैशन सेंस और महंगे शौक पर चुटकी लेते दिखते हैं. वे एक्ट्रेस को कहते हैं कि जब यह बॉडी मिट्टी की है, तो इस पर करोड़ों रुपये खर्च करती हो, अगर यह रूप सोने का होता तो न जाने तुम क्या ही करती.

गाने का वीडियो देखें

गाने के पीछे की टीम

रितेश पांडे और संध्या सरगम की जोड़ी ने अपनी बेहतरीन आवाज से इस गाने में जान डाली है, वहीं विनय निर्मल के लिखे बोल लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं. इस गाने की धुन और इसका शानदार म्यूजिक ओम झा ने कंपोज किया है. वीडियो की शूटिंग और पूरी कहानी को स्क्रीन दिखाने का काम डायरेक्टर मनोज नारायण ने बहुत अच्छे से किया है. इस पूरे गाने को बनाने का जिम्मा निर्माता उमा शंकर प्रसाद और सह-निर्माता आयुष राज गुप्ता ने उठाया है. इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इस गाने को लोगों तक पहुंचाने की कमान विक्की यादव और विकास यादव ने संभाली है.

यह भी पढ़ें: गाना ‘जिला सिवान’ में सोना सिंह की अदाओं का चला जादू, विजय चौहान ने दिखाया रंगदार स्वैग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola