गाना ‘हमरे देन ह’ में मनीषा मिश्रा का चला जादू, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

Hamre Den Ha New Bhojpuri Song

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hamre Den Ha New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव का नया गाना ‘हमरे देन ह’ रिलीज हो गया है. गाने में एक्ट्रेस मनीषा मिश्रा का ग्लैमरस अंदाज और सबिनय के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है.

विज्ञापन

Hamre Den Ha New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक लवर के लिए सिंगर अनुपमा यादव की आवाज में सजा ‘हमरे देन ह’ गाना रिलीज हो गया है. यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस मनीषा मिश्रा और सबिनय की जोड़ी नजर आ रही है. दोनों की केमिस्ट्री और गाने की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. अब तक इस गाने ने 11 हजार से ज्यदा व्यूज बटोर लिए हैं.

विज्ञापन

गाने में दिखा मस्ती और तंज भरा अंदाज

गाने के वीडियो में मनीषा मिश्रा स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं. उनका ग्लैमरस अंदाज वीडियो को और भी मजेदार बना रहा है. स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी और एक्सप्रेशन्स गाने में रौनक ला दी है. वहीं सबिनय के साथ उनकी जोड़ी भी काफी शानदार लग रही है. वीडियो की कहानी में मनीषा मिश्रा अपने ऑन-स्क्रीन पार्टनर से मजेदार अंदाज में बात करती नजर आती हैं. वह कहती हैं कि डायमंड की रिंग देकर और खुद को किंग समझकर घूमने से कुछ नहीं होता. आगे वह तंज भरे अंदाज में कहती हैं कि सब जानते हैं कि तुम जहां भी घूम रहे हो, उसके पीछे मेरा हाथ है. गाने के बोल और दोनों कलाकारों की नोकझोंक दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है.

गाने का वीडियो देखें

गाने के पीछे की टीम

अनुपमा यादव ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल प्रणव बिहारी ने लिखे हैं. गाने का संगीत रोशन सिंह ने तैयार किया है. वीडियो में मनीषा मिश्रा और सबिनय मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. गाने का निर्देशन आशीष पार्क ने किया है. वहीं इसकी परिकल्पना और कंपोजिशन अभिजीत कुमार ने की है. इस गाने को अनुपमा यादव ऑफिशियल के बैनर तले रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें: ‘केस तेरी रानी लड़ेगी’ गाने में खेसारी लाल यादव का दबंग अंदाज, नीलम गिरी ने बटोरी सुर्खियां

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola