अनुपमा यादव की दर्दभरी आवाज में रिलीज हुआ ‘जुदाई भईल बा’, सोशल मीडिया पर वायरल

Updated:
विज्ञापन

Anupama Yadav New Bhojpuri Song

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Anupama Yadav New Bhojpuri Song: अनुपमा यादव का नया भोजपुरी इमोशनल गाना ‘जुदाई भईल बा’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो गया है. प्यार और बिछड़न के दर्द को दिखाता यह गाना फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

Anupama Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर अनुपमा यादव एक बार फिर अपने नए इमोशनल गाने ‘जुदाई भईल बा’ से दर्शकों के दिलों को छूने आ गई हैं. प्यार, बिछड़ने का दर्द और भावनाओं से भरे इस गाने को बेहद खूबसूरत अंदाज में पेश किया गया है. दिल को छू लेने वाले बोल और मधुर संगीत इस गाने को खास बनाते हैं. T-Series के बैनर तले रिलीज हुआ यह नया भोजपुरी गीत रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.

विज्ञापन

गाने के पीछे की टीम

इस खूबसूरत गीत को अनुपमा यादव ने अपनी दर्दभरी और मधुर आवाज से सजाया है, जो सीधे दर्शकों के दिलों को छू रही है. गाने के भावुक बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं, जबकि इसका शानदार संगीत टिंकू तूफान केसरी ने तैयार किया है. वीडियो में पूजा पंडित अपनी दमदार एक्टिंग और एक्सप्रेशंस से गाने की भावनाओं को खूबसूरती से पेश करती नजर आ रही हैं. इस गाने का निर्देशन ऋषि राज ने किया है. वहीं कैमरे के पीछे डीओपी मनीष राज और एडिटिंग की जिम्मेदारी विक्की एस. राज ने संभाली है. सोनू श्रीवास्तव ने टी-सीरीज प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर इस गाने को खास बनाने में अहम भूमिका निभाई है. T-Series के बैनर तले रिलीज हुआ यह भोजपुरी गाना रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

अनुपमा यादव का करियर

अनुपमा यादव ने बेहद कम समय में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है. उनकी आवाज में रिलीज हुए कई गाने सुपरहिट साबित हुए हैं. ‘हरि हरि ओढ़नी’ ने जहां सोशल मीडिया पर जबरदस्त धमाल मचाया, वहीं ‘आ जइहे 5 के’ को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला. इसके अलावा ‘एही खातिर आरा अइले’ और ‘आरा बलिया छपरा’ जैसे गानों ने भोजपुरी दर्शकों के बीच अनुपमा यादव की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया. उनके गानों का देसी अंदाज, दमदार आवाज और शानदार एनर्जी फैंस को खूब पसंद आती है, जिसकी वजह से उनके लगभग हर गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘सड़िया रजऊ नाश दिहलs’ ने रिलीज होते ही उड़ाया गर्दा, इंटरनेट पर छाया भोजपुरी गाना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola