‘केस तेरी रानी लड़ेगी’ गाने में खेसारी लाल यादव का दबंग अंदाज, नीलम गिरी ने बटोरी सुर्खियां

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song
Khesari Lal yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और सृष्टि भारती का नया गाना ‘केस तेरी रानी लड़ेगी’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. गाने में नीलम गिरी, रौशन रोही और खेसारी लाल का दमदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए गाने ‘केस तेरी रानी लड़ेगी’ के साथ दर्शकों के बीच हाजिर हो गए हैं. इस गाने को खेसारी लाल यादव और सृष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है. रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में खेसारी लाल यादव, मगही स्टार रौशन रोही और एक्ट्रेस नीलम गिरी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
खेसारी के स्वैग ने जीता दर्शकों का दिल
गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव का रंगदार और स्वैग से भरपूर अंदाज देखने को मिलता है. एक सीन में वह जेल से बाहर आते नजर आते हैं, जहां नीलम गिरी फूलों के साथ उनका स्वागत करती हैं. इसके बाद वीडियो में खेसारी अपने खास अंदाज में कहते हैं कि वह तो अब सुधर गए हैं, लेकिन दुनिया अब भी नहीं बदली है. उनका यह स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
गाने का वीडियो
नीलम गिरी का ग्लैमरस लुक बना आकर्षण
वीडियो में नीलम गिरी बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत नजर आ रही हैं. उनके एक्सप्रेशंस, डांस और स्क्रीन प्रेजेंस ने गाने को और भी खास बना दिया है. गाने में एक जगह जब खेसारी लाल यादव अपने अंदाज में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, तब नीलम गिरी भी उन्हें सराहते हुए जवाब देती हैं कि अगर कभी जेल भी जाना पड़ा तो चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह सब संभाल लेंगी. दोनों की यह नोकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.
फैंस के रिएक्शन



गाने की टीम ने किया शानदार काम
‘केस तेरी रानी लड़ेगी’ गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं. इसका शानदार संगीत विक्की VOX ने तैयार किया है, जबकि आदर्श सिंह ने इसे कंपोज किया है. वीडियो का निर्देशन विभांशु तिवारी ने किया है. डीओपी का काम वजीर आर्ट ने संभाला है और एडिटिंग व डीआई का जिम्मा कैमसी ने निभाया है. गाने की कोरियोग्राफी असलम खान और नवीन ठाकुर ने की है. इस गाने को झंकार म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.
यह भी पढ़ें: ‘माटी के देह पे’ गाने में रितेश पांडे ने फैशन पर कसा तंज, वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










