नया गाना ‘जहरिया’ हुआ रिलीज, सिमरन के एक्सप्रेशन्स ने खींचा ध्यान

Updated:
विज्ञापन
Jahariya New Bhojpuri Song

जहरिया न्यू भोजपुरी सॉन्ग, फोटो – यूट्यूब

Jahariya New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर धनंजय धड़कन का नया गाना ‘जहरिया’ रिलीज हो चुका है. इस गाने में एक्ट्रेस सिमरन अपने देसी अंदाज और शानदार एक्सप्रेशन्स से दर्शकों का दीवाना बना रही हैं.

विज्ञापन

Jahariya New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और नया गाना दर्शकों के बीच आ चुका है. सिंगर धनंजय धड़कन का नया ट्रैक ‘जहरिया’ रिलीज होते ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. गाने के वीडियो में एक्ट्रेस सिमरन नजर आ रही हैं, जिन्होंने अपने खूबसूरत लुक और शानदार अदाओं से वीडियो में अलग ही रंग भर दिया है. गाने की कहानी में प्यार, इंतजार और एक्सप्रेशन्स का कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है.

पति के इंतजार में दिखीं इमोशनल

गाने के वीडियो में सिमरन नीले रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं. इस लुक में वह बेहद खूबसूरत और पूरी तरह देसी अंदाज में दिखाई दे रही हैं. उनके चेहरे के भाव और स्क्रीन प्रेजेंस वीडियो को और भी शानदार बना रहे हैं. गाने की कहानी में सिमरन अपने ऑन-स्क्रीन पति को फोन करती हैं और उनसे जल्दी घर लौटने के लिए कहती हैं. वह बताती हैं कि उनके बिना उनका मन बिल्कुल नहीं लग रहा है. गाने में आगे वह मजाकिया और प्यार भरे अंदाज में कहती हैं कि जब शहर से वापस आओ तो उनके लिए जहर भी लेते आना. सिमरन के एक्सप्रेशन्स वीडियो की सबसे बड़ी खासियत हैं. वहीं बीच-बीच में सिमरन और उनके ऑन-स्क्रीन पति के साथ दिखाए गए रोमांटिक पल गाने को और भी खूबसूरत बना देते हैं. दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.

फैंस ने लुटाया प्यार

गाने की टीम

‘जहरिया’ गाने को धनंजय धड़कन ने अपनी आवाज दी है. इसके बोल मिथु मिशाइल ने लिखे हैं. गाने का संगीत जयदेश माही ने तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन राजेश गुप्ता ने किया है. इस गाने का निर्माण राजकुमार सिंह ने किया है, जबकि इसे ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें: ‘केस तेरी रानी लड़ेगी’ गाने में खेसारी लाल यादव का दबंग अंदाज, नीलम गिरी ने बटोरी सुर्खियां

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola