भोले बाबा की भक्ति में डूबे खेसारी लाल यादव, 'बोलबम-बोलबम' के साथ रिलीज किया नया सावन स्पेशल 'बेलपाता' सॉन्ग

Updated:
विज्ञापन

खेसारी लाल यादव का बेलपाता सॉन्ग का पोस्टर, फोटो- यूट्यूब

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सावन 2026 की शुरुआत से पहले भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का नया बोलबम सॉन्ग 'बेलपाता' रिलीज हो गया है. इसमें एक्टर देवघर जाने की बात करते हैं.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav Sawan Special Song Belpata: सावन का महीना शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. 30 जुलाई से भगवान शिव की भक्ति में डूबा यह खास महीना शुरू होने वाला है. ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव भी अपने फैंस के लिए नया बोलबम सॉन्ग लेकर हाजिर हो गए हैं. उनका गाना 'बेलपाता' रिलीज हो गया है.

विज्ञापन

Khesari Lal Yadav New Bolbam Song Belpata: खेसारी लाल यादव का नया सॉन्ग 'बेलपाता' रिलीज

'बेलपाता' को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी दमदार आवाज में गाया है. वहीं वीडियो में आराध्या सिंह नजर आ रही हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और एनर्जी आकर्षक लग रही है. गाने की शुरुआत बोलबम-बोलबम होती है. फिर खेसारी कहते हैं, ''जा तानी देवघर, तू रहिये निडर... तोहरा के देहम हम पल पल खबर. देख भोला के सहाय, कांवर लेकर जाइब, कुछ चाही तो करअ ऑर्डर. हमरा के कुछ न बुझाइत.. फिर आराध्या कहती हैं कि जोन कलर के होता बेलपत्र ऐ जान, ऊ कलर के लहिय दुपट्टा ऐ जान.''

About Khesari Lal Yadav Belpata Song: 'बेलपाता' सॉन्ग के बारे में

गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं. वहीं इसका संगीत विपुल जी ने तैयार किया है, जबकि कंपोजिशन केआरके यादव का है. वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है और इसका विजुअल ट्रीटमेंट भी शानदार नजर आता है. डीआई का काम रोहित सिंह ने संभाला है. इस प्रोजेक्ट को खुद खेसारी लाल यादव ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका डिस्ट्रीब्यूशन ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के जरिए किया गया है. गाना खेसारी मूवीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. इससे पहले सिंगर अरविंद अकेला कल्लू ने शिव भक्तों के नया गाना रिलीज किया. जिसका नाम 'महाकाल के दीवानी' है. इसमें सिंगर शिल्पी राज ने भी अपनी आवाज दी है.

ये भी पढ़ें: 'ठकुराइन हूं मैं, भीख मांगने वाली नहीं', खेसारी की टीम को अंजना सिंह का करारा जवाब, चप्पल दिखाकर बोलीं- 'मुंह लाल कर देंगे'

ये भी पढ़ें: S/awan Bhojpuri Song: सावन से पहले रिलीज हुआ अरविंद अकेला कल्लू का 'महाकाल के दीवानी', सुनते ही झूम उठे शिव भक्त


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola