Bhojpuri Bawaal: 'वजन कम कर लो...' निरहुआ की बात सुनकर कैमरे पर ही रो पड़ीं आम्रपाली दुबे, वायरल हुआ वीडियो

Updated:
विज्ञापन

निरहुआ और आम्रपाली दुबे, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आएंगे. नए प्रोमो में निरहुआ और मां की बातों से आम्रपाली इमोशनल हो जाती है.

विज्ञापन

Bhojpuri Bawal New Promo: भोजपुरी सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शामिल दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे जल्द ही रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में एक साथ नजर आने वाले हैं. शो के टेलीकास्ट से पहले मेकर्स लगातार इसके नए-नए प्रोमो जारी कर रहे हैं. एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें निरहुआ की बात सुनकर आम्रपाली काफी इमोशनल हो जाती है. आइए आपको बताते हैं कि किस बात पर एक्ट्रेस के आंसू छलक पड़े.

विज्ञापन

Aamrapali Dubey Gets Emotional: निरहुआ और मां की बात सुन भावुक हुईं आम्रपाली

जियो हॉटस्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया प्रोमो पोस्ट किया है. इसमें आम्रपाली दुबे का परिचय कराया जाता है. इस दौरान उनके साथ उनकी मां और निरहुआ भी नजर आते हैं. वीडियो में निरहुआ मुस्कुराते हुए आम्रपाली की तारीफ करते हैं और कहते हैं कि वह बेहद खूबसूरत लगती हैं. इसके बाद आम्रपाली की मां अपनी बेटी से कहती हैं,

'आप थोड़ा अपनी हेल्थ पर काम करो.'

मां की यह बात सुनकर आम्रपाली भावुक हो जाती हैं और उनकी आंखों से आंसू निकल आते हैं.

आम्रपाली कहती हैं,

'बहुत हर्ट फुल लग रही हैं आपकी बातें. हर कोई 24 घंटे यही कहता है कि वेट लॉस कर लो.'
View on Instagram

Bhojpuri Bawal Streaming Date: 2 अगस्त से शुरू होगा 'भोजपुरी बवाल'

'भोजपुरी बवाल' का प्रीमियर 2 अगस्त से होगा. दर्शक इस शो को जियो हॉटस्टार के साथ-साथ कलर्स टीवी पर भी देख सकेंगे. इस शो में निरहुआ और आम्रपाली के अलावा पवन सिंह, तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी भी नजर आने वाले हैं. इससे पहले जारी प्रोमो में काजल राघवानी को आम्रपाली दुबे से बेबाक सवाल पूछते हुए देखा गया था, जिसके बाद शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.

View on Instagram

क्या 'भोजपुरी बवाल' में होंगे कई बड़े खुलासे?

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा से दर्शकों की पसंद रही है. वहीं, दोनों की निजी जिंदगी को लेकर भी समय-समय पर चर्चाएं होती रही हैं. हालांकि, दोनों हमेशा एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते आए हैं. अब माना जा रहा है कि 'भोजपुरी बवाल' में कई सितारे अपनी निजी जिंदगी, रिश्तों और करियर से जुड़े अनसुने किस्से शेयर करते नजर आएंगे.


ये भी पढ़ें: Aamrapali Dubey New Bhojpuri Film: एक हाथ में बंदूक, दूसरे में लेंस, नयी फिल्म में आम्रपाली दुबे बनी ‘CID बहू’, सामने आया दमदार लुक

यह भी पढ़ें Aamrapali Dubey New Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे के नए सॉन्ग ‘काट लिहे गलिया टमाटर जईसन’ का पोस्टर रिलीज, पृथ्वी तिवारी की आंखों में खोई दिखी एक्ट्रेस


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola