पवन सिंह का दिखा इमोशनल अंदाज, मां के लिए रो पड़े पावर स्टार, बोले- ‘माई के बिना पवन सिंह खत्म है’
पवन सिंह और उनकी मां, फोटो- जियो हॉटस्टार रियलिटी के इंस्टाग्राम पेज से
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह जल्द ही जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आएंगे. शो के प्रोमो में वह अपनी मां के लिए भावुक होते हुए दिखाई दे रहे हैं.
Bhojpuri Bawaal New Promo: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अपनी दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं. करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले पावर स्टार की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें अब तक लोगों से छिपी हुई थीं. अब जल्द ही फैंस को पवन सिंह की जिंदगी के छिपे हुए किस्से को करीब से जानने का मौका मिलने वाला है. पावर स्टार जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आने वाले हैं. शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें वह बहुत भावुक दिखते हैं.
Pawan Singh Gets Emotional: मां के लिए छलका पवन सिंह का प्यार
‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें पवन सिंह का एक इमोशनल अंदाज देखने को मिला. प्रोमो में पवन सिंह अपनी मां प्रतिमा देवी के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में पवन सिंह अपनी मां के पैरों में सूजन देखकर परेशान हो जाते हैं और उनकी तबीयत के बारे में पूछते हैं. इस पर उनकी मां बताती हैं कि उन्हें शुगर और ब्लड प्रेशर की परेशानी है, जिसकी वजह से पैरों में सूजन रहती है. उनकी मां कहती हैं कि उनका बेटा अपना सब काम छोड़कर उनके पास आ गया, वो उनकी बहुत इज्जत करते हैं. फिर एक्टर काफी भावुक हो जाते हैं और उनके आंखों से आंसू बहने लगते हैं. वह कहते हैं,
'मेरे पास अगर कोई संपत्ति है, तो सिर्फ और सिर्फ आप हो. बाकी मेरे पास और कुछ नहीं है.'
View on Instagram
Pawan Singh Mother Emotional Moment: बेटे को रोता देख मां ने दी शादी की सलाह
प्रोमो में पवन सिंह की मां भी अपने बेटे को भावुक देखकर खुद को रोक नहीं पाती हैं. वह पवन सिंह से कहती हैं कि अगर एक दिन उनकी मां नहीं रहेंगी तो वह खुद को कैसे संभालेंगे. इसके बाद वह अपने बेटे से कहती हैं कि वह जल्द शादी करके अपनी जिंदगी को फिर से संवार लें. फिर पवन सिंह अपनी मां से कहते हैं, “अगर माई चली गईं, तो पवन सिंह खत्म हो जाएगा.”
Bhojpuri Bawaal Release Date: भोजपुरी बवाल को कब से देख सकते हैं ?
भोजपुरी सेलिब्रिटी रियलिटी शो भोजपुरी बवाल का प्रीमियर 2 अगस्त को JioHotstar और Colors पर होगा. शो में पवन सिंह के अलावा अभिनेता और भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', राजद नेता तेज प्रताप यादव, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी नजर आएंगी.
View on Instagram
ये भी पढ़ें: Bhojpuri Bawaal: 'वजन कम कर लो...' निरहुआ की बात सुनकर कैमरे पर ही रो पड़ीं आम्रपाली दुबे, वायरल हुआ वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए