Anupama: क्या अनुपमा को अलविदा कहेगा ये किरदार, हाथ आया बड़ा प्रोजेक्ट, लीड रोल का मिला है मौका

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

barkha

अनुपमा सीरियल दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है और इस वजह से ही ये टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे रहता है. सीरियल में अनुज के भैया और भाभी की एंट्री हो गई है. अब बरखा को लेकर बड़ी खबर आ रही है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा में एक बार फिर से मेकर्स पुराने किरदारों की री-एंट्री करवा रहे हैं. छह महीने के शो में लीप आया है और अब कहानी बेहद रोमांचक हो गई है. अनुज को याद नहीं आध्या कहां है. वहीं, अंकुश और बरखा ने अनुज को बताया कि आध्या की मौत हो चुकी है. अनुज इसे सच मान कर पागल जैसा हो गया है. सीरियल में बरखा का किरदार अश्लेषा सावंत निभाती है. उनकी एंट्री से कहानी में नया ट्विस्ट देखने को मिला है. वहीं, उनके हाथ एक नया शो लग चुका है.

अश्लेषा सावंत का नया शो

अश्लेषा सावंत इन दिनों अपने नये शो गुड़िया रानी को लेकर चर्चा में है. शो में अश्लेषा एक आठ साल की बेटी की मां बनी है. शो दगंल टीवी पर आने वाला है और इसका प्रोमो भी आ चुका है. शो की कहानी एक पोजेसिव पिता की है, जो अपनी बेटी की इच्छा पूरी करने के लिए कुछ भी कर सकता है. इसमें एक्ट्रेस आरूनी का किरदार निभा रही हैं. हालांकि शो के टेलीकास्ट होने की तारीख अभी सामने नहीं आई है. शो को लेकर एक्ट्रेस ने ईटाइम्स को बताया कि, अनुपमा में एक साजिश रचने वाली वैम्प की भूमिका निभाने के बाद, यह भूमिका एक स्वीट सरप्राइज के रूप में आया.

Also Read- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

कुछ ही एपिसोड के लिए अनुपमा में है अश्लेषा सावंत

वहीं, अनुपमा में अश्लेषा सावंत की एंट्री कुछ ही एपिसोड के लिए हुई है. उनका ट्रैक शो में शुरू हो चुका है और दर्शकों को पसंद भी आ रहा है. ईटाइम्स से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा था, “कुछ एपिसोड के लिए शो में मेरे ट्रैक को पुनर्जीवित किया गया है. अनुपमा में मेरा ट्रैक बहुत अच्छा था और इसे मार्च में खत्म कर दिया गया था. गौरतलब है कि शो में एक्ट्रेस अनुज की भाभी बरखा का किरदार निभा रही है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा कि बरखा और अंकुश ने ही आध्या को गायब किया है. उन्हें पता है कि आध्या कहां है. दोनों ने मिलकर अनुज के साइन प्रॉप्रटी पेपर पर ले लिए है.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola