तुम से तुम तक: सिंगापुर में रोमांस करेंगे शरद केलकर-निहारिका चौकसे, कहा- कहानी में सरप्राइज देखने मिलेगा

Updated:
विज्ञापन

निहारिका चौकसे और शरद केलकर, फोटो- इंस्टाग्राम

Niharika Chouksey On Tumm Se Tumm Tak Upcoming Twist: शो ‘तुम से तुम तक’ में जल्द ही अनु और आर्य का रोमांटिक हनीमून ट्रैक देखने को मिलेगा. इस लेकर निहारिका चौकसे ने बात की.

विज्ञापन

Niharika Chouksey On Tumm Se Tumm Tak Upcoming Twist: टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ लगातार अपनी इमोशनल कहानी और दमदार किरदारों की वजह से दर्शकों का दिल जीत रहा है. अनु और आर्य की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. अब शो को लेकर एक नई और बड़ी अपडेट सामने आई है. जल्द ही दोनों का हनीमून ट्रैक ऑनएयर होगा, जिसकी शूटिंग सिंगापुर में की जाएगी. इस बारे में अनु का किरदार निभाने वाली निहारिका चौकसे ने बात की.

विज्ञापन

Tumm Se Tumm Tak Upcoming Epsiode: सिंगापुर में होगी शूटिंग

निहारिका चौकसे ने खुद इस बात की पुष्टि की है. इंडिया फोरम्स से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह और उनके को-स्टार शरद केलकर जुलाई में लगभग एक हफ्ते के लिए सिंगापुर शूट पर जाएंगे. निहारिका ने इस नए ट्रैक को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “अनु और आर्य की कहानी को सिंगापुर ले जाना हम सभी के लिए बेहद एक्साइटिंग अनुभव होगा. वहां की खूबसूरत लोकेशंस और नया माहौल उनकी कहानी में एक नया रंग जोड़ देगा. दर्शकों को कई दिल छू लेने वाले और यादगार पल देखने को मिलेंगे.”

Niharika Chouksey On Singapore Shooting: निहारिका बोली- दर्शकों को नया चैप्टर देखने मिलेगा

उन्होंने आगे कहा, “जब हम सिंगापुर में शूट करेंगे, तब सिर्फ खूबसूरत जगहों को ही नहीं दिखाएंगे, बल्कि कहानी में कई अहम इमोशंस और सरप्राइज भी सामने आएंगे. मैं स्क्रीन पर इन खास पलों को बनाने के लिए बहुत उत्साहित हूं और मुझे लगता है कि दर्शक भी अनु और आर्य की जिंदगी के इस नए चैप्टर को खूब पसंद करेंगे.”

रिश्ते में आएगा नया मोड़

मेकर्स इस हनीमून ट्रैक के जरिए शो को एक फ्रेश विजुअल ट्रीट देना चाहते हैं. सिंगापुर की खूबसूरत लोकेशंस के बीच अनु और आर्य के रिश्ते की नई शुरुआत दिखाई जाएगी. इस ट्रैक में सिर्फ रोमांटिक मोमेंट्स ही नहीं, बल्कि दोनों किरदारों के बीच कई इमोशनल बदलाव भी देखने को मिलेंगे.

यह भी पढ़ें– मैं वापस आऊंगा: फिल्म के कम कलेक्शन पर बोले इम्तियाज अली, कहा- यह स्टार-ड्रिवन फिल्म नहीं है

यह भी पढ़ें– बॉलीवुड के ये चेहरे अब साउथ फिल्मों में आएंगे नजर, फैंस को मिलेगा नया सरप्राइज, देखें कौन हैं ये स्टार्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola