Anupama: आध्या को खोजते-खोजते इस शख्स के घर पहुंच गई अनुपमा, बरखा और अंकुश के घर में लगी भयानक आग
Anupama
अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड देखकर आपको खूब मजा आएगा. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, आध्या की खोज में घर से निकलती है. अनु, बाला को अनुज का ध्यान रखने के लिए कहती है.
Anupama: अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड काफी रोमांचक और धमाकेदार होने वाला है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनु, आध्या को खोजने का फैसला करती है. अनु, अंकुश और बरखा से मिलने का सोचती है. अनु जानना चाहती है कि आध्या कहां है. वहीं, सागर उसके साथ आने का कहता है, लेकिन उसकी तबीयत खराब होने के कारण वो उसे अपने साथ नहीं ले जाना चाहती है. बाला से अनु, अनुज का ख्याल रखने के लिए कहती है. साथ ही अनुज को शाह हाउस ना जाने के कहती है.
अंकुश के घर पहुंची अनुपमा
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, अंकुश का पतला लगाने में जुट जाती है. मीनू और किंजल हॉस्पिटल जाने के लिए सागर के ऑटो में जाते हैं. वनराज, तोशू को मीनू पर ध्यान रखने के लिए कहता है, ताकि सागर से वो दूर रहें. किंजल और मीनू दोनों ऑटो राइड को काफी एंजॉय करते हैं. अनु, अंकुश के घर पहुंच जाती है. अंकुश और बरखा अनुपमा को देखकर चौंक जाते हैं. वहीं, वनराज, आशा भवन को बेच देना चाहता है और वो हार्दिक से मिलता है.
Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत
Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू
बरखा और अंकुश के घर लगी आगवहीं, अनुपमा में दिखाया गया कि अंकुश और बरखा ने प्रॉपर्टी पर अनुज के साइन ले लिए है. दोनों ने ही अनुज को आध्या के बारे में गलत जानकारी दी है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अंकुश और बरखा के घर में एक मोमबत्ती से आग लग जाती है. हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन अंकुश डर जाता है. अंकुश को लगता है उनलोगों ने जो अनुज के साथ किया है, उसके वजह से ही ये सब हुआ होगा. बरखा उसे ज्यादा सोचने के लिए नहीं कहती.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










