Anupama Spoiler: मीनू, बरखा के बाद इस पुराने किरदार की हो रही फिर से वापसी, आध्या को खोजने के लिए अनु लेगी इस शख्स की मदद

Updated:
विज्ञापन

anupama

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु और अनुज, आध्या को यादकर काफी भावुक हो जाते हैं. आध्या को खोजने के लिए अनु एक खास शख्स की मदद लेने का सोचती है.

विज्ञापन

Anupama spoiler: सीरियल अनुपमा में एक दिलचस्प मोड़ आ गया है और छह महीने के लीप के बाद स्टोरी में नये किरदारों की एंट्री हुई है. अनु, आशा भवन चलाती है और अनुज को पुरानी बातें अब याद नहीं. आध्या को अब तक शो में दिखाया नहीं गया है. अब आध्या कहां है, अनुज से अनुपमा पूछती है. अनुज को भी कोई आइडिया नहीं है, लेकिन अंकुश और बरखा ने उसे बताया है कि आध्या मर गई है. आज के एपिसोड में खूब सारा हंगामा और नया टर्न देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

अनुपमा और अनुज, आध्या को करेंगे याद

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, आध्या से वापस आने के लिए गिड़गिड़ाता है और उसे याद करता है. अनु को ऐसा लगता है जैसे वो अपना सबकुछ खो रही है और अनुज से कहती है उसे उसकी जरूरत है. अनुज, अनु को अपने से दूर रहने के लिए कहता है और आराध्या की हालत के लिए खुद को और अनु को दोषी ठहराता है. वहीं, शाह हाउस में मीनू, सागर का पक्ष लेती है और उसका बचाव करती है. वनराज उसे अनु की तरह बर्ताव करने से रोकते हैं.

Also Read- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

आध्या को खोजने में अनुपमा लेगी इस शख्स की मदद

पुलिस शाह हाउस आते हैं और वनराज, सागर को गिरफ्तार करवाने पर अड़ा होता है. हालांकि मीनू, सागर को बेकुसूर साबित कर देती है और वनराज को पुलिस वॉर्निंग देती है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु अपी बेटी आध्या को खोजने के लिए यशदीप की मदद लेने का फैसला करेगी. वहीं, दूसरी तरफ अनुज अनजाने में ईशानी को आध्या समझकर गले लगा लेता है. ईशानी उसे पहचान नहीं पाएगी कि वो अनुज है और रोने लगती है. वनराज वहां आकर अनुज को मारता है. बा अनुपमा से कहती है कि अगर अनुज को इस कॉलोनी में रहना है तो उसे अपने कंट्रोल में रखें.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola