'अपनी बहन को भूल गईं क्या?' शादीशुदा मर्दों पर बोलकर फंसीं तनीषा मुखर्जी, रानी मुखर्जी का नाम लेकर भड़के लोग

Updated:
विज्ञापन

तनीषा मुखर्जी, फोटो - इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी का शादीशुदा पुरुषों से अफेयर को लेकर दिया बयान अब उन्हीं पर भारी पड़ता दिख रहा है. नेटिजन्स ने तनीषा को घेरते हुए रानी मुखर्जी का नाम लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन

काजोल की बहन और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. शादीशुदा पुरुषों के साथ अफेयर रखने वाली महिलाओं पर तनीषा ने सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा निकाला और उन्हें फेमिनिस्ट मानने से इनकार कर दिया. लेकिन तनीषा का यह बयान सामने आते ही मामला उनके खिलाफ ही जाता दिखा. नेटिजन्स ने उन्हें घेरते हुए उनकी कजिन सिस्टर रानी मुखर्जी का नाम ले लिया और सोशल मीडिया पर सवालों की बौछार कर दी.

विज्ञापन

तनीषा ने ट्वीट में बोला हमला 'शादीशुदा मर्दों के पीछे भागने वाली औरतें दुष्ट हैं'

दरअसल, तनीषा मुखर्जी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X से एक बेहद तीखा पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने शादीशुदा पुरुषों के साथ अफेयर रखने वाली महिलाओं पर भड़ास निकालते हुए लिखा:

"जो महिलाएं शादीशुदा पुरुषों के साथ अफेयर रखती हैं, वे फेमिनिस्ट (नारीवादी) नहीं हैं. बल्कि वे तो महिलाओं के ही खिलाफ हैं! क्योंकि किसी के पति के साथ रहना उस आदमी की पत्नी का अनादर करना है. इसमें उस पुरुष की भी गलती है, उसका चरित्र खराब है! और जो महिलाएं शादीशुदा पुरुषों के पीछे भागती हैं, वे सिर्फ दुष्ट हैं! वे हमारे बच्चों के लिए रोल मॉडल नहीं हो सकतीं!"

कमेंट सेक्शन में छिड़ा बवंडर 'तुम्हारी कजिन रानी मुखर्जी भी रोल मॉडल नहीं है'

तनीषा का यह ट्वीट वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में नफरत और तीखे बयानों की बाढ़ आ गई. तनीषा के इस ज्ञान को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और एक यूजर (@aaradhyadaily) ने कमेंट में रानी मुखर्जी के पुराने अफेयर्स की पोल खोलकर रख दी. यूजर ने तनीषा के कमेंट पर सीधा वार करते हुए लिखा:

"जब गोविंदा और आदित्य चोपड़ा शादीशुदा थे, तब रानी का उन दोनों के साथ अफेयर था. मुझे लगता है कि तुम्हारी कजिन भी किसी के लिए रोल मॉडल नहीं है."
सोशल मीडिया पर तनीषा मुखर्जी के पोस्ट पर यूजर का कमेंट
सोशल मीडिया पर तनीषा मुखर्जी के पोस्ट पर यूजर का कमेंट

इस एक कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर तनीषा मुखर्जी की बुरी तरह फजीहत शुरू हो गई. लोग सवाल पूछ रहे हैं कि दूसरों की बहनों और औरतों को 'दुष्ट' बताने वाली तनीषा का यह नियम क्या उनकी अपनी कजिन रानी मुखर्जी पर लागू नहीं होता?

ये भी पढ़ें: 'हर महीने 7.3 लाख की कमाई' ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने किराए पर दी मुंबई की प्रॉपर्टी, डील की रकम जानकर रह जाएंगे हैरान

ये भी पढ़ें: 'धुरंधर' देखकर शाहरुख खान भी हुए फिदा, रणवीर सिंह की फिल्म के दोनों पार्ट्स पर SRK ने दे दिया ऐसा रिएक्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola