'हर महीने 7.3 लाख की कमाई' ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने किराए पर दी मुंबई की प्रॉपर्टी, डील की रकम जानकर रह जाएंगे हैरान

Updated:
विज्ञापन

राकेश रोशन और ऋतिक रोशन, फोटो - इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बॉलीवुड निर्देशक राकेश रोशन ने मुंबई में अपनी बड़ी कमर्शियल प्रॉपर्टी डिजिटल कंटेंट कंपनी को लीज पर दी है. इस डील से उन्हें हर महीने लाखों रुपये का किराया मिलेगा और हर साल किराए में बढ़ोतरी होगी.

विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी डील को लेकर चर्चा में हैं. रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, उन्होंने मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित अपनी कमर्शियल प्रॉपर्टी को एक डिजिटल कंटेंट कंपनी को लीज पर दिया है. इस डील में उन्हें हर महीने लाखों रुपये का किराया मिलेगा.

विज्ञापन

5,574 स्क्वायर फीट की प्रॉपर्टी, हर महीने 7.30 लाख रुपये किराया

बीइंगू स्टूडियो की वेबसाइट के अनुसार, राकेश रोशन ने ओशिवारा, अंधेरी वेस्ट के 'कॉमर्स सेंटर' में मौजूद अपनी दो कमर्शियल यूनिट्स को 36 महीनों यानी 3 साल के लिए लीज पर दिया है. यह पूरी प्रॉपर्टी करीब 5,574 स्क्वायर फीट में फैली हुई है. इस प्रॉपर्टी को Beingu Studios Private Limited ने लीज पर लिया है. एग्रीमेंट के मुताबिक, कंपनी हर महीने 7.30 लाख रुपये किराए के तौर पर देगी. इसके अलावा डील में 10.95 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी शामिल है.

View on Instagram

हर साल बढ़ेगा किराया, तीसरे साल मिलेंगे 8 लाख से ज्यादा

इस लीज डील में हर साल किराए में 5 फीसदी बढ़ोतरी का प्रावधान रखा गया है. यानी तीन साल के दौरान राकेश रोशन को मिलने वाला मासिक किराया लगातार बढ़ता जाएगा.

  • पहला साल: 7.30 लाख रुपये प्रति महीना
  • दूसरा साल: 7.66 लाख रुपये प्रति महीना
  • तीसरा साल: 8.04 लाख रुपये प्रति महीना

इसके साथ ही लीज में दो गाड़ियों के लिए पार्किंग स्पेस भी शामिल है. डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इस डील का रजिस्ट्रेशन 9 सितंबर 2026 को हुआ है.

किस कंपनी ने किराए पर ली प्रॉपर्टी?

Beingu Studios Private Limited एक कंटेंट कंपनी है, जो सिनेमा, टीवी, लाइव कॉन्सर्ट और डिजिटल कंटेंट से जुड़े काम करती है. ऐसे में राकेश रोशन की यह कमर्शियल प्रॉपर्टी अब कंपनी के इस्तेमाल में होगी.

View on Instagram

रोशन परिवार पहले भी कर चुका है कई बड़ी प्रॉपर्टी डील

राकेश रोशन और रोशन परिवार का रियल एस्टेट में निवेश नया नहीं है. इससे पहले भी परिवार की मुंबई और पुणे की प्रॉपर्टी को लेकर कई बड़ी डील सामने आ चुकी हैं. कुछ समय पहले राकेश रोशन और उनकी पत्नी प्रमीला रोशन ने जुहू के जेवीपीडी इलाके में अपना अपार्टमेंट तीन साल के लिए लीज पर दिया था. इस डील से उन्हें करीब 1.89 करोड़ रुपये की कुल कमाई होने की बात सामने आई थी. वहीं, नवंबर 2025 में ऋतिक रोशन, राकेश रोशन और परिवार से जुड़ी एक बड़ी डील भी सामने आई थी, जिसमें अंधेरी वेस्ट में करीब 28 करोड़ रुपये की 10 ऑफिस यूनिट्स खरीदने की जानकारी सामने आई थी.

ये भी पढ़ें: 'धुरंधर' देखकर शाहरुख खान भी हुए फिदा, रणवीर सिंह की फिल्म के दोनों पार्ट्स पर SRK ने दे दिया ऐसा रिएक्शन

ये भी पढ़ें: Govinda-Sunita Ahuja: दिन में ढोल बजाकर किया बप्पा का स्वागत, रात में गोविंदा लौटे तो फैमिली फोटो से गायब सुनीता आहूजा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola