'धुरंधर' देखकर शाहरुख खान भी हुए फिदा, रणवीर सिंह की फिल्म के दोनों पार्ट्स पर SRK ने दे दिया ऐसा रिएक्शन
शाहरुख खान और रणवीर सिंह, फोटो - इंस्टाग्राम
शाहरुख खान ने #AskSRK सेशन में रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' की जमकर तारीफ की है. SRK ने कहा कि उन्हें फिल्म के दोनों पार्ट्स बहुत पसंद आए और पूरी टीम ने शानदार काम किया है.
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर आयोजित अपने लोकप्रिय #AskSRK सेशन के दौरान उन्होंने न सिर्फ अपनी फिल्म के अपडेट्स शेयर किए, बल्कि रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' पर भी बड़ा बयान दे दिया है. शाहरुख खान की तरफ से मिले इस स्पेशल रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया है.
'पूरी टीम ने शानदार काम किया!' शाहरुख खान ने की तारीफ
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' और उसके किरदार 'हमजा' का खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली इस फ्रेंचाइजी पर जब एक फैन ने #AskSRK के दौरान सीधे सवाल पूछा "क्या आपने धुरंधर देखी है?" इस पर शाहरुख खान ने बिना देर किए रणवीर सिंह और फिल्म की पूरी टीम की तारीफों के पुल बांध दिए. SRK ने जवाब देते हुए लिखा:
"दोनों ही पार्ट मुझे बेहद पसंद आए... पूरी टीम की तरफ से शानदार काम किया गया है!"
शाहरुख के इस एक जवाब ने साबित कर दिया कि रणवीर सिंह का अंडरकवर एजेंट 'हमजा' और 'जसकीरत' वाला अवतार सिर्फ आम जनता को ही नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार को भी अपना दीवाना बना चुका है.
क्या है 'धुरंधर' की कहानी जिसने मचाया गदर?
'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर की यह फिल्म कराची के अंडरवर्ल्ड, आपराधिक नेटवर्क और भारत-पाकिस्तान के बीच के तनाव पर आधारित एक फिक्शन स्पाई-थ्रिलर है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे दिग्गज कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है.
ये भी पढ़ें: 'बिग बॉस नहीं अस्पताल भेजो' काजी पर KRK का वार, 'दिमागी रूप से बीमार' वाले बयान से मचा बवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए