'बिग बॉस नहीं अस्पताल भेजो' काजी पर KRK का वार, 'दिमागी रूप से बीमार' वाले बयान से मचा बवाल
केआरके और काजी, फोटो - इंस्टाग्राम
बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट काजी पर KRK के विवादित बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. KRK ने काजी को 'दिमागी रूप से बीमार' बताते हुए कहा कि उन्हें बिग बॉस के घर नहीं, बल्कि अस्पताल भेजना चाहिए. उनके इस बयान पर काजी के फैंस जमकर भड़क गए.
फिल्म क्रिटिक और सोशल मीडिया पर अपनी बदजुबानी के लिए मशहूर कमाल आर खान ने एक बार फिर ऐसा ट्वीट किया है जिससे पूरे इंटरनेट पर आग लग गई है. अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स और टीवी स्टार्स को अपने निशाने पर लेने वाले KRK ने अब 'बिग बॉस' के चर्चित कंटेस्टेंट काजी पर भयंकर हमला बोला है. KRK ने काजी की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए उन्हें नेशनल टेलीविजन से सीधे अस्पताल भेजने की वकालत कर दी है.
'जो मैं सोच रहा था वही निकला' KRK का जहरीला ट्वीट वायरल
KRK ने देर रात अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (X) से एक ट्वीट करते हुए लिखा कि काजी को 'बिग बॉस' के घर में होने के बजाय किसी मेंटल हॉस्पिटल में होना चाहिए. KRK के इस ट्वीट के सामने आते ही शो के दर्शकों और फैंस के बीच तीखी बहस छिड़ गई है. KRK ने अपने ट्वीट में लिखा:
"मैं काजी के बारे में जो सोच रहा था, वह बिल्कुल सही निकला. वह दिमागी रूप से परेशान इंसान है, इसलिए उसे 'बिग बॉस' के घर में नहीं बल्कि अस्पताल में होना चाहिए."
सोशल मीडिया पर छिड़ा घमासान, KRK के खिलाफ उतरे काजी के फैंस
KRK का यह विवादित ट्वीट वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में नेटिजन्स के बीच जबरदस्त बहस छिड़ गई. जहां KRK की बात पर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए, वहीं काजी के फैंस खुलकर उनके खिलाफ उतर आए. लोगों ने KRK को जमकर ट्रोल किया और उनके पुराने बिग बॉस करियर का हवाला देते हुए निशाना साधा.
एक यूजर ने KRK पर तंज कसते हुए लिखा, "इस ट्वीट के लिए तुम्हें किसने कितने पैसे दिए हैं, बेकार इंसान!" वहीं एक अन्य यूजर ने उनके बिग बॉस वाले दिनों को याद करते हुए लिखा, "अरे लुक्खे KRK, तुमने बिग बॉस में सिवाय गाली गलौच के कुछ नहीं किया था, और काजी यहां जनता को फुल एंटरटेन कर रहा है!"
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Update: 'तू अभी स्ट्रगलर है...', अमन गांधी पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, सेट की बातें बाहर लाने की दी धमकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए