ICAI CA Foundation Result 2024: सीए फाउंडेशन जून रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Jul 2024 11:05 AM
ICAI CA Foundation June Result 2024 आज होगा जारी
ICAI CA Foundation June Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज 29 जुलाई, 2024 को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन रिजल्ट घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ICAI CA फाउंडेशन रिजल्ट 2024 देखने के लिए छात्रों को https://www.icai.org/ और icai.nic.in पर जाना होगा और अपना रोल नंबर के साथ अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा.
ICAI CA Foundation Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) कल यानी 29 जुलाई 2024 को चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे जारी करने वाला है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे. नतीजे देखने के लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा.
ICAI CA Foundation Result 2024: कहां देखें रिजल्ट
सीए फाउंडेशन के छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट – icai.org और icai.nic.in पर देख सकते हैं. परिणाम लिंक केवल इन दो वेबसाइटों पर सक्रिय किया जाएगा.
सीए फाउंडेशन जून रिजल्ट कैसे चेक करें
icaiexam.icai.org, caresults.icai.org या icai.nic.in पर जाएं
होमपेज पर उपलब्ध “सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2024” लिंक पर क्लिक करें
एक नई विंडो खुलेगी; अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें: रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड
“सबमिट” बटन पर क्लिक करें
एक नया पेज खुलेगा, और परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें
इस साल, ICAI CA फाउंडेशन परीक्षा 20, 22, 24 और 26 जून को आयोजित की गई थी. मई 2024 में होने वाली सीए फाइनल परीक्षा में लगभग 20,446 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए.
ICAI CA Foundation Result 2024: उत्तीर्ण प्रतिशत
सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. यदि छात्र आवश्यक अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, तो वे एक और प्रयास कर सकते हैं.
UP Board Compartment Result 2024: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट जल्द होने वाला है जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










