महावीर कैंसर संस्थान में घुटने के पीछे जटिल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, चिकित्सकों ने मरीज का पैर बचाकर दिया नई जिंदगी

Updated:
विज्ञापन
patna news

अस्पताल में मौजूद डॉक्टर

Patna News:(अंकित त्रिवेदी) महावीर कैंसर संस्थान के चिकित्सकों ने एक जटिल सॉफ्ट टिश्यू ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर मरीज का पैर बचाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है.

विज्ञापन

Patna News:(अंकित त्रिवेदी) महावीर कैंसर संस्थान के चिकित्सकों ने एक जटिल सॉफ्ट टिश्यू ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर मरीज का पैर बचाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. यह ट्यूमर घुटने के पीछे (पॉपलिटियल फोसा) में स्थित था और मुख्य नसों तथा रक्त वाहिकाओं से अत्यंत निकटता से जुड़ा हुआ था, जिससे सर्जरी बेहद चुनौतीपूर्ण हो गई थी. लंबे समय से असहनीय दर्द से पीड़ित मरीज कई जगह उपचार कराने के बाद निराश होकर अंतिम उम्मीद के रूप में महावीर कैंसर संस्थान पहुंचा था। ट्यूमर की वजह से वह चलने-फिरने में भी असमर्थ हो गया था.

बहुविषयक टीमवर्क से सफल हुई जटिल सर्जरी

मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. सूर्य प्रकाश के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की बहुविषयक टीम ने विस्तृत उपचार योजना तैयार की. संस्थान के ट्यूमर बोर्ड में गहन चर्चा के बाद अंग संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए सर्जरी करने का निर्णय लिया गया. रेडियोलॉजी टीम—डॉ. राकेश मेहरा, डॉ. उदय कुमार और डॉ. सुमन कुमार वर्मा—द्वारा प्री-ऑपरेटिव एम्बोलाइजेशन किया गया, जिससे ऑपरेशन के दौरान रक्तस्राव को नियंत्रित रखा जा सका। इसके बाद ट्यूमर को सुरक्षित रूप से हटाया गया. डॉ. वरुण कश्यप ने टिबियल नर्व की सफल मरम्मत की, जिससे बिना सर्जिकल मार्जिन से समझौता किए मरीज का अंग सुरक्षित बचा लिया गया.

मरीज को मिली राहत, तेजी से हो रहा स्वास्थ्य लाभ

ऑपरेशन के बाद मरीज ने तेजी से सुधार दिखाया और वर्तमान में वह बिना किसी सहारे के चलने-फिरने में सक्षम है. चिकित्सकों के अनुसार मरीज का स्वास्थ्य संतोषजनक रूप से बेहतर हो रहा है.

चिकित्सकों ने टीमवर्क को बताया बड़ी उपलब्धि

इस सफलता पर संस्थान के निदेशक डॉ. विश्वजीत सान्याल, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. चिरंजीवी खंडेलवाल और डॉ. एल.बी. सिंह ने पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने इसे आधुनिक बहुविषयक कैंसर उपचार, सटीक योजना और टीमवर्क की बड़ी उपलब्धि बताया.

ALSO READ: 12वीं में कम अंक पाने वाले छात्रों के लिए टेली काउंसलिंग शुरू, छात्रों को तनाव और करियर संबंधी समस्याओं में मिलेगी मदद

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन