UP Board Compartment Result 2024: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट जल्द होने वाला है जारी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Jul 2024 12:54 PM
UP Board Compartment Result 2024 की जल्द होगी घोषणा
UP Board Compartment Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर यूपी बोर्ड कम्पार्टमेंट परिणाम 2024 घोषित करेगा.
UP Board Compartment Result 2024: यूपी बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परिणाम 2024 की घोषणा करेगा. यूपीएमएसपी (UPMSP) ने 20 जुलाई, 2024 को कक्षा 10 और कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की थी. जो छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे परिणाम देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.
UP Board Compartment Result 2024: ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके अपने परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे:
स्टेप 1: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट यानी upmsp.edu.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर “सुधार/कम्पार्टमेंट परीक्षा” वाले लिंक को देखें.
JSSC JMLCCE Exam 2024 Postponed: जेएसएससी की परीक्षा हुई स्थगित, जानें अपडेट
IBPS Clerk Salary: बैंक कर्लक पास कर ज्वाइनिंग कर पाएंगे इतनी सैलरी
स्टेप 3: कंपार्टमेंट परीक्षा एडमिट कार्ड में दिखाए अनुसार अपना संबंधित रोल नंबर और जिले का नाम भरें.
स्टेप 4: सभी विवरण ध्यान से भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 5: स्क्रीन पर यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 मार्कशीट वाला एक नया पेज प्रदर्शित होगा.
स्टेप 6: कक्षा 10वीं या 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट डाउनलोड करें और आगे के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट भी लें.
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2024 में क्या क्या डिटेल्स देखनें को मिलेंगे ?
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे. परिणाम सफलतापूर्वक डाउनलोड करने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे मार्कशीट पर उल्लिखित सभी सूचनाओं को ध्यान से देखें. और अगर उन्हें विवरण में कोई त्रुटि मिलती है तो उन्हें तुरंत अपने संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क करना चाहिए.
छात्र की कक्षा
रोल नंबर
परीक्षा वर्ष
छात्र का नाम
माता का नाम
पिता का नाम
जन्म तिथि
जिला कोड
स्कूल कोड
कम्पार्टमेंट विषय का नाम
विषयवार अंक
कुल अंक
ग्रेड
पास/फेल स्थिति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










