UP Police Bharti 2024 Re Exam Date: यूपी पुलिस कॉन्सटेबल का रि-एक्जाम डेट जारी, यहां देखें एक्जाम पैटर्न

Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Jul 2024 1:02 PM

विज्ञापन

UP Police Bharti 2024 Re Exam Date एक्जाम डेट्स की हुई अनाउंसमेंट, देखें एक्जाम पैटर्न

UP Police Bharti 2024 Re Exam Date: यूपी पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा का टाइमटेबल जारी कर दिया गया है. यहां जानें यह परीक्षा कब ली जाएगी और देखें एक्जाम पैटर्न

विज्ञापन

UP Police Bharti 2024 Re Exam Date, UP Police Constable Recruitment 2024 Re Exam Date: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है. बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यूपी पुलिस 2024 परीक्षा अगस्त में फिर से आयोजित की जाएगी. जो उम्मीदवार यूपी पुलिस पुन: परीक्षा 2024 तिथि का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं.

UP Police Constable Recruitment 2024 Re Exam Date: दो पालियों में ली जाएगी परीक्षा

यूपी पुलिस भर्ती 2024 की पुनर्परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को पूरे राज्य में आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी और प्रत्येक पाली में लगभग 5 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे.

UP Police Bharti: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को

SSC CGL में ग्रुप बी और ग्रुप सी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, जल्द करें आवेदन

IBPS Clerk Salary: बैंक कर्लक पास कर ज्वाइनिंग कर पाएंगे इतनी सैलरी

UP Police Constable Recruitment 2024: एक्जाम पैटर्न

परीक्षा में चार चरण होते हैं: सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक और मानसिक योग्यता, और तर्क.
कुल समय अवधि 120 मिनट या 2 घंटे है.
कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक का वेटेज 2 अंक होगा.
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी.

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2024

सामान्य ज्ञान (General Knowledge) 38(प्रश्न) 76(अंक)
सामान्य हिंदी (General Hindi ) 37(प्रश्न) 74(अंक)
संख्यात्मक और मानसिक क्षमता परीक्षण (Numerical & Mental Ability Test ) 38 (प्रश्न) 76(अंक)
मानसिक योग्यता परीक्षण या इंटेलिजेंस भागफल परीक्षण या तर्क (Mental Aptitude Test or Intelligence Quotient Test or Reasoning) 37(प्रश्न) 74(अंक)
कुल अंक 150(प्रश्न) 300(अंक)

JSSC JMLCCE Exam 2024 Postponed: जेएसएससी की परीक्षा हुई स्थगित, जानें अपडेट

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola