ePaper

SSC CGL में ग्रुप बी और ग्रुप सी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, जल्द करें आवेदन

Updated at : 24 Jul 2024 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
SSC Constable GD and SSC CGL Tier 2:

SSC Constable GD and SSC CGL Tier 2:

SSC CGL द्वारा जारी किए गए 17,727 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 जुलाई यानि आज बंद कर दी जाएगी

विज्ञापन

SSC CGL द्वारा जारी किए गए 17,727 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 जुलाई यानि आज बंद कर दी जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं कर पाये हैं, वे उम्मीदवार SSC CGL के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.

SSC CGL में आवेदन की अंतिम तिथि आज

सरकारी नौकरी के इच्छूक उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा (SSC CGL) 2024 की परीक्षा के लिए आवेजन करने कि प्रक्रिया आज यानि 24 जुलाई तक ही रहेगी. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किए हैं, वे उम्मीदवार SSC CGL के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर लें. आवेदन की प्रक्रिया आज बंद कर दी जाएगी. इस भर्ती अभियान के तहत कुल वैकेंसी की संख्या 17,727 है. जिसमें ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जानी है.

सुधार विंडो

आवेदन करने वाले उम्मीदवार से फॉर्म सबमिट करते समय अगर किसी तरह का चूक हो जाता है, तो उसमें सुधार करने के लिए उम्मीदवार को 10 से 11 अगस्त तक सुधार कर सकते हैं.

भर्ती विवरण

आवेदन शुरू करने की तिथि 24 जून 2024
आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2024
आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2024
आवेदन में सुधार करने की तिथि 10 से 11 अगस्त
वैकेंसी की संख्या 17,727

आवेदन कैसे करें –

  1. सबसे पहले SSC CGL के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  2. इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
  3. आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानी पूर्वक भरें.
  4. अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.
  5. अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें.6. सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें.

ALSO READ- NTPC माइनिंग लिमिटेड कि ओर से मैकेनिकल सुपरवाइजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, यहां से करें आवेदन

ALSO READ – ITBP : इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हिंदी ट्रांसलेटर की भर्ती जारी, 28 जुलाई से होंगे आवेदन शुरू

विज्ञापन
Vishnu Kumar

लेखक के बारे में

By Vishnu Kumar

Vishnu Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola