JPSC Vacancy 2024: झारखण्ड वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन आउट, जानें एलिजिबिलिटी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Jul 2024 11:30 PM
JPSC Vacancy 2024 वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी
JPSC Vacancy 2024: जेपीएससी द्वारा झारखण्ड वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए हैं. आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए देखें यहां
JPSC Vacancy 2024 Out, Sarkari Naukri 2024: झारखंड में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. जेपीएससी द्वारा झारखण्ड वन क्षेत्र पदाधिकारी नियुक्ति परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के पूर्व आयोग के वेब साईट पर प्रदर्शित विस्तृत विज्ञापन एवं ऑनलाईन आवेदन भरने हेतु आवश्यक एवं विस्तृत निर्देश का भली-भांती अध्ययन कर लेंगे.
JPSC Notification 2024: जानें एलिजिबिलिटी
मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से एक विषय यथा-कृषि, कृषि अभियांत्रिकी, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति शास्त्र, रसायन विज्ञान, वानिकी, भूगर्भ शास्त्र, गणित, भौतिकी, सांि ख्यकी, जन्तु विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान के साथ स्नातक में किसी एक विषय के रूप में अथवा संबंधित विषय में प्रतिष्ठा अथवा सिविल, मैकेनिकल एवं केमिकल में
अभियंत्रण डिग्री.
UP Board Compartment Result 2024: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट जल्द होने वाला है जारी
JPSC Notification 2024: ऑनलाईन आवदेन पत्र भरने हेतु डेट्स
ऑनलाईन आवेदन भरने की तिथि दिनांक-29.07.2024 से दिनांक-10.08.2024
(अपराह्न 05:00 बजे तक)
ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि दिनांक-10.08.2024 (अपराह्न 05:00 बजे तक)
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि दिनांक-11.08.2024 (अपराह्न 05:00 बजे तक)
प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि दिनांक-18.08.2024
(पूर्वाह्न 10:00 से अपराह्न 12ः00 बजे तक
JPSC Notification 2024: जानें क्या है चयन प्रक्रिया
प्रतियोगिता परीक्षा के निम्नलिखित भाग होंगे तथा निम्न क्रम में आयोजित किये जायंगे:-
प्रारंभिक परीक्षा
मुख्य लिखित परीक्षा
शारीरिक परीक्षण
साक्षात्कार
चिकित्सकीय परीक्षण
जानें कितनी मिलेगी सैलरी
वेतनमान पी बी II -9300.34800 (गेड पे-5400) (लेवल-9)
SSC CGL में ग्रुप बी और ग्रुप सी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, जल्द करें आवेदन
IBPS Clerk Salary: बैंक कर्लक पास कर ज्वाइनिंग कर पाएंगे इतनी सैलरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










