बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में बारिश के आसार, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 23 से 28 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में कई इलाकों में लगातार बारिश होने की संभावना है. जानें और किन राज्यों के लिए जारी किया गया बारिश का अलर्ट.
Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 23 से 26 जुलाई के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश, 23 से 28 जुलाई तक पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, जबकि 23 से 24 जुलाई के दौरान विदर्भ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. इसके बाद 27-28 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश और 25 से 28 जुलाई के बीच विदर्भ में बारिश की गतिविधियां कुछ कम हो सकती हैं.
राजस्थान के पूर्वी भागों में जोरदार बारिश
दक्षिण-पश्चिम मानसून के फिर सक्रिय होने से राजस्थान के अनेक हिस्सों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में बारिश का दौर फिलहाल जारी रहेगा. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 23 से 26 जुलाई के दौरान कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के ज्यादातर भागों में बारिश होने तथा कहीं-कहीं भारी और एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
झारखंड में बारिश की संभावना
मौसम विभाग केंद्र रांची के अनुसार झारखंड में 23 से 25 जुलाई तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं रांची समेत कुछ जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. दक्षिणी और मध्य झारखंड के साथ-साथ उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों में भी कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.

बिहार में येलो अलर्ट
23 जुलाई 2026 को बिहार के उत्तरी, पूर्वी और सीमांचल के अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं, पटना, गया, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, अरवल और जहानाबाद समेत दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम बिहार के कई जिलों में फिलहाल कोई मौसम संबंधी चेतावनी नहीं है. हालांकि, यहां भी कहीं-कहीं हल्की बारिश या बादल छाए रहने की संभावना बनी रहेगी.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
23 और 24 जुलाई को दिल्ली में मौसम उमस भरा रहेगा. अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
दक्षिण भारत का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 28 जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, केरल, माहे और लक्षद्वीप में 23 से 28 जुलाई के बीच कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 23-24 जुलाई और 25-27 जुलाई के दौरान बारिश तेज रह सकती है. तेलंगाना में 23 से 28 जुलाई के बीच कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.
पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 28 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई इलाकों में लगातार और भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 23 से 26 जुलाई के बीच इन राज्यों के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










