सिर्फ IIT ही नहीं इन नौकरियों के रास्ते भी खुलते हैं, जानें गेट के बाद मिलने वाले अवसर

Updated:
विज्ञापन
युवा की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

युवा की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

GATE Career Options: अच्छे GATE स्कोर के आधार पर उम्मीदवार देश के IITs, NITs और IISc में एडमिशन मिलता है. इसी के साथ BHEL, GAIL, IOCL, HPCL में भी अवसर मिलते हैं. प्राइवेट कंपनी में भी नौकरी के अवसर मिलते हैं. अगर आप भी गेट परीक्षा की तैयारी करते हैं तो ये खबर आपके काम की है.

विज्ञापन

GATE Career Options: साइंस और मैथ्स बैकग्राउंड वाले कैंडिडेट्स हायर एजुकेशन के लिए गेट परीक्षा यानी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) देते हैं. आमतौर पर युवाओं को लगता है कि ये एक नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है, जिसके जरिए मास्टर्स डिग्री में एडमिशन मिलता है. लेकिन ऐसा नहीं है. गेट के जरिए करियर के कई रास्ते खुलते हैं. 

अच्छे GATE स्कोर के आधार पर उम्मीदवार देश के IITs, NITs और IISc में एडमिशन मिलता है. इसी के साथ रिसर्च संस्थान और कुछ विदेशी यूनिवर्सिटी में भी एडमिशन मिलता है. अगर आप GATE 2027 की तैयारी कर रहे हैं, तो परीक्षा क्रैक करने के बाद करियर ऑप्शन के बारे में जानें. 

IITs, NITs और IISc में MTech या ME

GATE में अच्छा स्कोर हासिल करने वाले उम्मीदवार IITs, NITs, IIITs और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) जैसे टॉप संस्थानों में MTech, ME और कुछ विशेष पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं. इन संस्थानों में पढ़ाई के दौरान छात्रों को स्कॉलरशिप का लाभ मिलता है. 

PSU में सरकारी नौकरी

GATE स्कोर के जरिए कई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां (PSUs) इंजीनियरों की भर्ती करती हैं. इनमें BHEL, GAIL, IOCL, HPCL, NTPC, NALCO, SAIL, Power Grid, NHPC और अन्य कंपनियां शामिल हैं. कई संस्थान GATE स्कोर के बाद ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर फाइनल सेलेक्शन करते हैं. 

रिसर्च और PhD का अवसर

जो छात्र रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए GATE एक मजबूत आधार है. GATE स्कोर के आधार पर IIT, IISc, CSIR लैब्स और अन्य शोध संस्थानों में PhD और रिसर्च प्रोग्राम में प्रवेश के अवसर मिलते हैं.

विदेश में उच्च शिक्षा

सिंगापुर, जर्मनी और कुछ अन्य देशों की यूनिवर्सिटीज भी भारतीय छात्रों के GATE स्कोर को प्रवेश प्रक्रिया में स्वीकार करती हैं. इससे विदेश में मास्टर्स या रिसर्च करने का अवसर मिल सकता है.

फेलोशिप और स्कॉलरशिप

अच्छे GATE स्कोर वाले कैंडिडेट्स को विभिन्न संस्थानों में पढ़ाई के दौरान फाइनेंशियल हेल्प, रिसर्च फेलोशिप और स्टाइपेंड का लाभ मिल सकता है. इससे उच्च शिक्षा का आर्थिक बोझ कम हो जाता है.

प्राइवेट सेक्टर में बढ़ता महत्व

प्राइवेट कंपनियां सीधे GATE स्कोर के आधार पर भर्ती नहीं करती. हालांकि, गेट स्कोर के साथ टेक्निकल स्किल्स हो तो सेलेक्शन आसानी से हो सकता है. कोर इंजीनियरिंग, रिसर्च और डेवलेपमेंट और टेक्नोलॉजी रिलेटेड कंपनी में काम के अवसर बढ़ते हैं.

यह भी पढ़ें- Web Developer और App Developer में क्या अंतर है?



विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola