एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर मेन्स का रिजल्ट जारी, 500 पदों पर भर्तियां

Updated:
विज्ञापन
MP Police SI Result

सांकेतिक फोटो (Canva)

MP Police SI Mains Result 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की तरफ से एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए मेन्स का रिजल्ट जारी हो गया है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 500 पदों पर भर्तियां होनी हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

MP Police SI Mains Result 2026: जिन उम्मीदवारों ने एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती के लिए Phase-II यानी मेन्स परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. यह भर्ती कुल 500 पदों पर आयोजित की जा रही है. परीक्षार्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

MP Police SI भर्ती के लिए Phase-II परीक्षा पहले 26 अप्रैल 2026 को होनी थी, लेकिन बाद में इसकी नई तारीख 29 अप्रैल 2026 तय की गई थी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 24 अप्रैल को जारी किए गए थे. अब 18 मई 2026 को मेन्स रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है. इससे पहले प्रीलिम्स परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित हुई थी और उसका रिजल्ट फरवरी में घोषित किया गया था.

ऐसे चेक करें MP Police SI Mains Result 2026

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर MP Police SI Mains Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब Enrollment Number, Registration Number या Date of Birth दर्ज करें.
  • लॉगिन करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

सेलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के जरिए किया जाएगा. सबसे पहले प्रीलिम्स लिखित परीक्षा हुई, उसके बाद मेन्स परीक्षा आयोजित की गई. अब सफल उम्मीदवारों को Physical Test यानी PET और PMT, फिर Personal Interview, Document Verification और Medical Examination से गुजरना होगा.

आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी और 10 नवंबर 2025 तक चली थी. परीक्षा 16 से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित हुई थी. Answer Key 23 जनवरी को जारी की गई थी, जबकि मेन्स रिजल्ट अब 18 मई 2026 को घोषित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: IB ACIO का फाइनल रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola