पर्दे पर Sam Bahadur बनने वाले ये Hero पढ़ाई में भी हैं अव्वल, इस टफ ब्रांच से बीटेक

Vicky Kaushal Education
Vicky Kaushal Education: NCERT अब छात्रों को पढ़ाएगा असली War Heroes की कहानियां, जिनमें शामिल हैं सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा. ऐसे में आइए जानते हैं कि रील लाइफ सैम बहादुर विक्की कौशल कितने पढ़े-लिखे हैं. फिल्म में एक्टिंग करने से पहले वे क्या काम करते थे. देखें
Vicky Kaushal Education: हाल ही में एनसीईआरटी के सिलेबस में बदलाव करने की घोषणा की गई है. NCERT की किताबों में युद्ध के असली हीरो (War Heroes) की कहानी बताई जाएगी. इनमें फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा शामिल हैं. बात करें फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के बारे में तो वे ‘फील्ड मार्शल’ का पद पाने वाले भारत के पहले अधिकारी थे. उन्हें प्यार से ‘Sam Bahadur’ भी कहा जाता था. सैम बहादुर का नाम आपने सुना ही होगा. हाल ही बॉलीवुड ने इनकी जीवनी पर एक बायोपिक लाई थी, जिसमें विक्की कौशल ने सैम बहादुर की भूमिका निभाई थी. विक्की कौशल न सिर्फ एक्टिंग में माहिर हैं बल्कि पढ़ाई-लिखाई में भी काफी अच्छे रहे हैं. उन्होंने बीटेक की डिग्री हासिल की है. आइए, जानते हैं रील लाइफ सैम बहादुर यानी कि विक्की कौशल कितने पढ़े-लिखे हैं?
Vicky Kaushal Birth: मुंबई के पंजाबी परिवार में हुआ जन्म
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का जन्म 26 मई 1988 को मुंबई में एक हिंदू-पंजाबी परिवार में हुआ था. उनके पिता हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema) में जाने-माने डायरेक्टर हैं, शाम कौशल. विक्की कौशल शाम कौशल और वीना कौशल की पहली संतान हैं. विक्की कौशल दो भाई हैं, उनके छोटो भाई सनी कौशल भी पेशे से एक्टर हैं. वहीं विक्की कौशल ने साल 2021 में बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) से शादी की थी.
Vicky Kaushal Education: इस टफ ब्रांच से की है पढ़ाई
विक्की कौशल की शुरुआती पढ़ाई मुंबई से हुई. उन्होंने 12वीं की पढ़ाई के बाद बीटेक कोर्स में दाखिला लिया था. विक्की ने मुश्किल ब्रांच में से एक इलेक्ट्रॉनिक ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन्स से इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है. इसके बाद उन्होंने कुछ साल रियल स्टेट में नौकरी भी की.
Vicky Kaushal Hobbies:पढ़ाई के साथ थियएटर्स में थी रुचि
विक्की कौशल पढ़ने में तो अच्छे थे ही लेकिन साथ ही उनकी दिलचस्पी थिएटर्स में भी थी. यही कारण था कि वे हमेशा से थिएटर्स और एक्टिंग से जुड़े रहे. बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब वे अपनी पहली नौकरी कर रहे थे तब उन्होंने साथ में किशोर नमित कपूर का एक्टिंग स्कूल ज्वॉइन कर लिया था.
Vicky Kaushal Films: विक्की कौशल की पहली फिल्म
विक्की कौशल ने एक्टिंग की दुनिया में साल 2011 से अपने करियर की शुरुआत की, जब उनकी फिल्म ‘लाल पेंसिल’ आई थी. इसमें उनका एक छोटा सा रोल था. इसके अलावा उन्होंने अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था. लीड एक्टर के रूप में उनकी पहली फिल्म मसान (Masaan 2015) मानी जाती है. इसके बाद उन्होंने ‘संजू’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘सरदार उधम’, ‘जरा हटके जरा बचके’, ‘डंकी’, ‘सैम बहादुर’ जैसी फिल्मों में काम किया.
यह भी पढ़ें- क्या है IIM का BPGP कोर्स? MBA से है कितना अलग, बॉलीवुड से जुड़े लोग भी ले रहे दाखिला
यह भी पढ़ें- KL Rahul और Ravindra Jadeja की पत्नियों में कौन है ज्यादा पढ़ी-लिखीं? ऐसी है Athiya-Rivaba की एजुकेशन जर्नी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










