क्या है IIM का BPGP कोर्स? MBA से है कितना अलग, बॉलीवुड से जुड़े लोग भी ले रहे दाखिला

IIM Ahmedabad MBA Course
IIM Ahmedabad MBA Course: आईआईएम अहमदाबाद BPGP नाम का एक कोर्स ऑफर करता है. इस कोर्स का पूरा नाम है ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम. ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (BPGP) दो साल का प्रोग्राम है. यह कोर्स ऐसे वर्किंग प्रोफेशनल के लिए बनाया गया है. यहां पढ़ें डिटेल-
IIM Ahmedabad MBA Course: एमबीए इन दिनों काफी डिमांड वाला कोर्स बनता जा रहा है. कई संस्थान हैं जो MBA में विभिन्न तरह के कोर्स ऑफर करते हैं. एक ऐसा ही कोर्स है BPGP जोकि IIM अहमदाबाद ऑफर करता है. BPGP यानी कि ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (BPGP). आइए, जानते हैं क्या है ये कोर्स और एमबीए से कितना अलग है.
BPGP Course Kya Hai: क्या है ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम
ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (BPGP) दो साल का प्रोग्राम है. यह कोर्स ऐसे वर्किंग प्रोफेशनल के लिए बनाया गया है जो अपनी स्किल्स को और निखारना चाहते हैं. BPGP कोर्स में वर्किंग मैनेजमेंट प्रोफेशनल बनने के गुण सिखाए जाते हैं. इस कोर्स को करने के बाद स्टार्टअप आदि सेक्टर में काफी फायदा मिलता है. इस तरह से यह पुराने एमबीए कोर्स से अलग है.
IIM Ahmedabad MBA Course Eligibility: देखें योग्यता
BPGP कोर्स में वर्किंग प्रोफेशनल और एंटरप्रेन्योर दाखिला ले सकते हैं. अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की आयु सीमा 24 साल से कम नहीं होनी चाहिए. साथ में कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. वहीं ग्रेजुएशन की डिग्री के अलावा CA/CS/ICWA या समकक्ष डिग्री वाले भी अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही फुल टाइम वर्किंग एक्सपीरियंस भी होना चाहिए.
IIM Ahmedabad MBA Course Admission: इन परीक्षा के स्कोर के आधार पर मिलेगा दाखिला
IAT, CAT, GMAT, GRE में से कोई एक प्रवेश परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स को आईआईएम अहमदाबाद के इस कोर्स में दाखिला मिलेगा. इनमें से किसी एक परीक्षा में पास करना जरूरी है. लिखित प्रवेश परीक्षा के साथ ही इंटरव्यू भी होगा.
IIM Ahmedabad MBA Course: कितनी है फीस?
BPGP कोर्स की फीस 20 लाख रुपये है. ये सिर्फ ट्यूशन फीस है. CAT/GMAT/GRE स्कोर से एडमिशन लेने वालों के लिए एप्लिकेशन फीस 2000 रुपये और IAT आवेदकों को 3000 रुपये का भुगतान करना होगा.
BPGP MBA Course: क्यों चर्चा में है बीपीजीपी कोर्स
दरअसल, दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने बीते वर्ष IIM Ahmedabad के इस कोर्स में दाखिला लिया था. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसकी जानकारी दी थी. तब से लेकर आईआईएम अहमदाबाद का ये कोर्स चर्चा में है.
यह भी पढ़ें- ये हैं यूपी के टॉप 5 इंजीनियरिंग कॉलेज, एक का तो पैकेज करोड़ों का, एडमिशन मिल गया तो लाइफ सेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










