Telecaller से Team Lead तक, कम्युनिकेशन स्किल्स वाले युवाओं के लिए शानदार करियर ऑप्शन

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :09 May 2026 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
Team Lead Career

टीम लीड सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

Team Lead Career: टेलीकॉलर का करियर आपके लिए शानदार शुरुआत साबित हो सकता है. टेलीकॉलर से टीम लीड तक पहुंच सकते हैं. इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी.

विज्ञापन

Team Lead Career: अगर आपकी बातचीत करने की कला अच्छी है, लोगों को समझाना पसंद है और आप कॉन्फिडेंस के साथ अपनी बात रख सकते हैं, तो आपके लिए कई सारे करियर ऑप्शन हैं. कई युवा जो टेलीकॉलर से शुरुआत करते हैं और टीम लीड तक बन जाते हैं. आइए, जानते हैं कि इसके लिए आपको कौन-कौन से स्किल्स चाहिए और कैसे करियर का ग्राफ टेलीकॉलर से टीम लीड तक पहुंचता है.

क्या होता है Telecaller का काम?

Telecaller का मुख्य काम फोन कॉल के जरिए ग्राहकों से बातचीत करना होता है. इसमें कंपनी के प्रोडक्ट या सर्विस की जानकारी देना, ग्राहकों की समस्याएं सुनना, फीडबैक लेना, सेल्स बढ़ाना और कस्टमर सपोर्ट देना शामिल होता है.

काम के अनुसार टेलीकॉलर कई प्रकार के होते हैं

  • Inbound Telecaller
  • Outbound Telecaller
  • Sales Executive
  • Customer Support Executive
  • Verification Executive
  • Collection Executive

टीम लीड तक पहुंचने के लिए क्या करना होता है?

टेलीकॉलर से टीम लीड तक पहुंचने के लिए केवल कॉल करना ही नहीं, बल्कि कम्युनिकेशन, टीम मैनेजमेंट और टारगेट हैंडलिंग जैसी स्किल्स भी विकसित करनी पड़ती हैं. शुरुआत में कर्मचारी Telecaller या Customer Support Executive के तौर पर काम करता है, जहां उसे ग्राहकों से बातचीत, समस्या समाधान और सेल्स कन्वर्जन का अनुभव मिलता है. लगातार अच्छा प्रदर्शन, टारगेट पूरा करना और टीम के साथ बेहतर कोऑर्डिनेशन रखने वाले कर्मचारियों को Senior Executive और फिर Team Lead के पद पर प्रमोट किया जाता है. आमतौर पर 2 से 5 साल के अनुभव में यह ग्रोथ हासिल की जा सकती है.

टीम लीड की जिम्मेदारी

Team Lead बनने के बाद जिम्मेदारियां काफी बढ़ जाती हैं. टीम लीड का काम केवल कॉल करना नहीं होता, बल्कि पूरी टीम की परफॉर्मेंस मॉनिटर करना, टारगेट पूरा करवाना, नए कर्मचारियों को ट्रेनिंग देना और क्लाइंट से कोऑर्डिनेशन संभालना भी होता है.

टीम लीड की मुख्य जिम्मेदारियां

  • पूरी टीम की परफॉर्मेंस मॉनिटर करना
  • टीम से तय टारगेट पूरा करवाना
  • नए कर्मचारियों को ट्रेनिंग देना
  • क्लाइंट और टीम के बीच कोऑर्डिनेशन संभालना
  • टीम की डेली और वीकली रिपोर्ट तैयार करना
  • कर्मचारियों को मोटिवेट रखना
  • कस्टमर सर्विस क्वालिटी में सुधार करना
  • टीम की सेल्स और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने की रणनीति बनाना
  • कॉल क्वालिटी और कस्टमर फीडबैक पर नजर रखना
  • टीम में डिसिप्लिन और वर्क मैनेजमेंट बनाए रखना

कितनी मिलती है सैलरी?

सैलरी की बात करें तो शुरुआती स्तर पर टेलीकॉलर को करीब 12 हजार से 25 हजार रुपये प्रति महीना तक वेतन मिल सकता है. अनुभव बढ़ने के साथ Senior Executive की सैलरी 30 हजार से 45 हजार रुपये तक पहुंच जाती है. वहीं Team Lead बनने पर आमतौर पर 45 हजार से 80 हजार रुपये प्रति महीना तक पैकेज मिलता है. बड़ी BPO कंपनियों, इंटरनेशनल प्रोसेस और कॉर्पोरेट सेक्टर में यह सैलरी इससे भी अधिक हो सकती है. कई कंपनियां इंसेंटिव, बोनस और परफॉर्मेंस आधारित अतिरिक्त लाभ भी देती हैं.

यह भी पढ़ें- अगर आपके पास है ये Skills तो क्लाइंट हैंडलिंग के फील्ड में बनाएं करियर

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola