तृणमूल के नाम और निशान पर किसका होगा कब्जा, ममता बनर्जी के पत्र के बाद रितब्रत बनर्जी पहुंचे चुनाव आयोग

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

रितब्रत बनर्जी

Trinamool: ममता बनर्जी के चुनाव आयोग को गये पत्र के बाद रितब्रत बनर्जी ने भी टीएमसी पर अपना दावा ठोक दिया है. ममता ने आयोग को भेजे पत्र में तृणमूल कार्यसमिति के सदस्यों की जानकारी दी है. ममता के पत्र भेजने के थोड़ी देर बात रितब्रत भी सीईओ से मिलने पहुंचे.

विज्ञापन

Trinamool: कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे को लेकर पार्टी के दोनों गुटों में लड़ाई तेज हो गयी है. एक ओर ममता बनर्जी ने तृणमूल का नाम और चिन्ह पर दावा किया है तो दूसरी ओर रितब्रत ने भी साफ कर दिया है कि असली तृणमूल कांग्रेस उनके पास है. रितब्रत बनर्जी के मुख्य कार्यकारी कार्यालय जाने के बाद अटकलें और तेज हो गईं है.

ममता बनर्जी ने भेजे 24 लोगों के नाम

पार्टी पर कब्जे को लेकर चल रही लड़ाई के बीच मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को एक पत्र भेजा है. उन्होंने पत्र में तृणमूल कार्य समिति के सदस्यों की जानकारी दी है. सूची में 24 लोगों के नाम हैं. ममता का नाम अध्यक्ष के रूप में और अभिषेक का नाम अखिल भारतीय महासचिव के रूप में दर्ज है. ममता के पत्र के बाद मंगलवार की शाम को रितब्रता भी सीईओ के कार्यालय गए.

रितब्रत ने तृणमूल पर दावा ठोका

यह साफ नहीं हुआ है कि रितब्रत वहां क्यों गये थे. असली तृणमूल के सवाल पर विधानसभा में विपक्ष के नेता रितब्रत बनर्जी ने दावा किया कि अरूप रॉय को अध्यक्ष चुने जाने के बाद, प्रक्रिया कानून के अनुसार पूरी हो गई थी. परिणामस्वरूप, अब असली तृणमूल कांग्रेस यही हैं. रितब्रत बनर्जी ने कहा कि नाम और चुनाव चिह्न अलग से मांगने की कोई आवश्यकता नहीं है. हम नाम या चुनाव चिह्न की मांग नहीं करेंगे.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

30 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्य समिति का गठन

रितब्रत के नेतृत्व में 22 जून को न्यूटाउन के एक होटल में तृणमूल नेताओं और प्रतिनिधियों का एक सम्मेलन हुआ था. वहां हावड़ा सेंट्रल के विधायक अरूप रॉय को तृणमूल का अध्यक्ष बनाया गया. फिरहाद हकीम, अरूप बिश्वास, रथिन घोष और सबीना यास्मीन को उपाध्यक्ष बनाया गया. रितब्रत बनर्जी, जावेद खान और संदीपान साहा को महासचिव बनाया गया. अखरूज्जमान को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया. इस बैठक में 30 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्य समिति का गठन किया गया.

Also Read: बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola