22000 रैंक पर IIITs में मिलेगी ये टॉप ब्रांच, आरक्षण वालों को डबल फायदा
IIIT पुणे (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)
IIITs Admission With JEE Mains: 22,000 रैंक भले ही टॉप रैंकों में न आती हो, लेकिन सही प्लानिंग से आपको IIITs में अच्छी ब्रांच मिल सकती है. IIITs में ECE, IT, Data Science और CSE जैसे ब्रांच की काफी डिमांड है.
IIITs Admission: जोसा काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है. ऐसे में छात्र पूरी मेहनत में जुटे हैं कि उन्हें अच्छी ब्रांच और संस्थान मिल जाए. जिन कैंडिडेट्स को ऑल इंडिया रैंक (AIR) करीब 22,000 हैं, उनके मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस रैंक पर कौन सा संस्थान मिलेगा. 22 हजार की रैंक पर IIIT में ECE, IT और डाटा साइंस या AI जैसी ब्रांच मिल सकती है.
22 हजार रैंक में इन टॉप IIITs में ले सकते हैं एडमिशन
यहां हम आपको कुछ IIITs के टॉप ब्रांच और उनमें कितनी सीटों पर एडमिशन होने वाला है, जैसी डिटेल्स देंगे. ये डिटेल्स आपको जोसा काउंसलिंग के दौरान ब्रांच और कॉलेज के सेलेक्शन में काफी मदद करेगी.
IIIT Pune
IIIT पुणे फेमस IIITs में से एक है. यहां ECE, डाटा और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ब्रांच की काफी डिमांड है. CS यानी कि कंप्यूटर साइंस में सबसे ज्यादा सीट है. IIIT Pune में कंप्यूटर साइंस में 326 सीटें हैं. यहां कंप्यूटर साइंस में शानदार पैकेज मिलता है. एक आम जानकारी के अनुसार, एवरेज पैकेज 17.12 लाख प्रति वर्ष है. वहीं हाईएस्ट पैकेज 45 लाख रुपये प्रति वर्ष है.
IIIT Nagpur
IIIT नागपुर में Computer Science and Engineering (CSE) और Electronics and Communication Engineering (ECE) दोनों ही ब्रांच का काफी क्रेज है. प्लेसमेंट रिकॉर्ड और इंडस्ट्री कनेक्शन के कारण यह छात्रों के बीच पसंदीदा संस्थानों में शामिल है.
IIIT Kota
राजस्थान स्थित IIIT कोटा में ECE ब्रांच 22,000 रैंक वाले छात्रों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है. ECE में 2026 के डाटा के अनुसार, कुल 90 सीटों पर एडमिशन होगा.
ब्रांच वाइज सीटों की संख्या
| ब्रांच | कुल सीटें | प्रतिशत (%) |
|---|---|---|
| CSE | 180 | 54.5% |
| ECE | 90 | 27.3% |
| Artificial Intelligence & Data Engineering | 60 | 18.2% |
| कुल | 330 | 100% |
IIIT Kalyani
पश्चिम बंगाल का यह संस्थान CSE और ECE दोनों ब्रांच के लिए जाना जाता है. पिछले वर्षों के ट्रेंड्स के आधार पर यहां एडमिशन की संभावना बन सकती है.
IIIT Kalyani में ब्रांच वाइज सीटोंं की संख्या
| ब्रांच | कुल सीटें | हिस्सा (%) |
|---|---|---|
| CSE | 128 | 54.0% |
| ECE | 65 | 27.4% |
| CSE (Cyber Security) | 22 | 9.3% |
| CSE (AI & Data Science) | 22 | 9.3% |
| कुल | 237 | 100% |
IIIT Ranchi
IIIT रांची में CSE और ECE दोनों कोर्स छात्रों के बीच लोकप्रिय हैं. टेक्निकल एजुकेशन और प्लेसमेंट के लिहाज से IIIT रांची बेस्ट ऑप्शन है. 2026 के डाटा के अनुसार, यहां CS में कुल 120 सीटों पर एडमिशन होगा. ECE में टोटल 90 सीटों पर एडमिशन मिलेगा.
IIIT Kottayam
केरल स्थित IIIT कोट्टायम में ECE और Data Science जैसी एडवांस ब्रांच में एडमिशन मिलने की संभावना रहती है.
IIIT Bhagalpur, IIIT Manipur और IIIT Dharwad
इन संस्थानों में 22,000 रैंक के आसपास CSE ब्रांच में सीट मिलने की संभावना काफी बेहतर मानी जाती है.
जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए क्या स्थिति है?
कैंडिडेट्स जनरल कैटेगरी से हैं, तो 22 हजार की रैंक पर देश के टॉप संस्थान जैसे IIIT Hyderabad, IIIT Allahabad या IIIT Bangalore में CSE या IT जैसी सबसे अधिक मांग वाली ब्रांच में एडमिशन मिलना कठिन हो सकता है. हालांकि अन्य कई अच्छे IIITs में मजबूत ऑप्शन उपलब्ध रहते हैं.
रिजर्व कैटेगरी के छात्रों को मिल सकता है फायदा
OBC, SC, ST और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए कटऑफ में छूट मिलने के कारण टॉप IIITs में भी बेहतर ब्रांच हासिल करने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए काउंसलिंग के दौरान अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑप्शन चुनें.
CSAB काउंसलिंग को नजरअंदाज न करें
JoSAA के शुरुआती राउंड में मनचाहा कॉलेज या ब्रांच नहीं मिलती है, तो CSAB काउंसलिंग में जरूर हिस्सा लें. कई बार लास्ट फेज में खाली बची सीटों पर बेहतर संस्थान और ब्रांच में प्रवेश का मौका मिल जाता है.
यह भी पढ़ें- वादियों और साफ पानी के बीच इस NIT की कोई नहीं करता बात, CS में है इतनी सीटें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










