रिम्स में गलत जाति प्रमाण पत्र बनाकर एडमिशन मामले में CID की एंट्री, जांच शुरू 

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

रांची रिम्स की फाइल फोटो

CID Investigation RIMS Admission Case : सीआईडी ने रिम्स में 2025 एमबीबीएस नामांकन में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के इस्तेमाल की शिकायतों की जांच शुरू की है. दो छात्रों के मामले सामने आए हैं, जिनमें एक का नामांकन रद्द हो चुका है और दूसरे की जांच जारी है.

विज्ञापन

रांची से राजीव पांडेय की रिपोर्ट

CID Investigation RIMS Admission Case : राजधानी रांची के रिम्स में गलत जाति प्रमाण पत्र बनाकर एडमिशन मामले में सीआईडी की एंट्री हो गई है. सीआईडी की टीम साल 2025 में रिम्स में हुए एमबीबीएस नामांकन की जांच करने के लिए बुधवार को रिम्स पहुंची. टीम दिन के 11:30 रिम्स के डीन ऑफिस पहुंची और 2025 में हुए नामांकन की गड़बड़ी की जानकारी एकत्र की .

दो छात्रों के जाति प्रमाण पत्र पर जांच

सूत्रों ने बताया कि साल 2025 में दो विद्यार्थियों के गलत जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नामांकन लेने की शिकायत मिली है. रिम्स द्वारा बताया गया कि एक छात्रा काजल कुमारी को वर्ष 2025 में ही नामांकन रद्द कर दिया गया है. वहीं, दूसरी शिकायत के आधार पर छात्र आशीष कुमार की जाति प्रमाण पत्र की जांच कराई जा रही है.

फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर CID जांच तेज 

इधर, आशीष कुमार ने साहिबगंज से गलत जाति प्रमाण पत्र बनवाया है और रिम्स में वर्ष 2025 में एमबीबीएस में नामांकन लिया है. सीआईडी ने इन सभी शिकायतों के आधार पर दोनों छात्रों से संबंधित जानकारी को एकत्र किया है. रिम्स में एमबीबीएस ऐडमिशन में फर्जी जाति प्रमाण बनाकर नामांकन लेने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: JSCA स्टेडियम में जेपीएल फाइनल के दौरान भगदड़, कई घायल; गेट पर तोड़फोड़

यह भी पढ़ें: झारखंड टी20 लीग फाइनल 2026: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स का मुकाबला?

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola