शुभेंदु अधिकारी को महुआ मोइत्रा ने बताया पुराना दोस्त, ममता बनर्जी को लेकर बोली ये बात

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

महुआ मोइत्रा

Mahua Moitra: महुआ ने कहा कि जब शुरुआत में उन्हें लोकसभा टिकट नहीं मिला था, तो वे पूरी रात रोई थीं. उस कठिन समय में सिर्फ शुभेंदु अधिकारी ने ही उन्हें ढांढस बंधाया था.

विज्ञापन

Mahua Moitra: कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की जमकर तारीफ की है. महुआ मोइत्रा कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी उनके पुराने मित्र हैं और शुभेंदु के साथ उनके गहरे ‘इमोशनल कनेक्शन’ हैं. एक चैनल को दिये साक्षात्कार में महुआ ने कहा- उसने जो मेरी मदद की है मैं उसे भुला नहीं सकती हूं.

शुभेंदु मेरे बहुत अच्छे दोस्त

महुआ ने शुभेंदु अधिकारी पर बात करते हुए कहा कि वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. हम जब एक साथ टीएमसी में थे, तो उन्होंने मुझे बहुत सपोर्ट किया. मुझे जब प्लान चाहिए होता था, तो शुभेंदु अधिकारी मुझे भेज देते थे. महुआ ने कहा कि जब शुरुआत में उन्हें लोकसभा टिकट नहीं मिला था, तो वे पूरी रात रोई थीं. उस कठिन समय में सिर्फ शुभेंदु अधिकारी ने ही उन्हें ढांढस बंधाया था.

शुभेंदु हमेशा सा मुश्किल में रहे साथ

सांसद ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब वे करीमपुर से चुनाव लड़ रही थीं, तब किसी भी अन्य नेता ने उनके लिए प्रचार नहीं किया था. शुभेंदु अधिकारी ने आगे बढ़कर उनके लिए कैंपेन किया और पार्टी में रहते हुए हमेशा उनका पूरा साथ दिया. आज भी शुभेंदु के साथ आप मेरी तस्वीरे देख सकते हैं. महुआ ने कहा- शुभेंदु दूसरी पार्टी में चले गये, अब हमारी बात नहीं होती है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वैचारिक लिहाज पर हम कांग्रेस के साथ

महुआ मोइत्रा ने टीएमसी के कांग्रेस में विलय की बात को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि वैचारिक लिहाज हम हमेशा कांग्रेस के साथ हैं, लेकिन हमारी कांग्रेस में विलय की कोई योजना नहीं है. ममता बनर्जी कांग्रेस की सदस्य थीं और वो एकमात्र व्यक्ति है, जिन्होंने कांग्रेस से अलग होकर तीन बार अकेले बहुमत के दम पर सरकार बनाई. ममता दीदी हमारी पार्टी के संविधान के अनुसार आजीवन चेयरपर्सन हैं.

Also Read: तृणमूल के नाम और निशान पर किसका होगा कब्जा, ममता बनर्जी के पत्र के बाद रितब्रत बनर्जी पहुंचे चुनाव आयोग

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola